Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

कल से उद्धव ठाकरे शिवसेना का पूरे महाराष्ट्र में आंदोलन, क्यों उठाना पड़ा ये कदम

15

महाराष्ट्र की शिवसेना (UBT) बुधवार को सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करने जा रही है. ये आंदोलन जनसुरक्षा कानून को रद्द करने की मांग को लेकर किया जाएगा. इस आंदोलन के तहत मुंबई में शिवाजी पार्क स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया जाएगा.

इस आंदोलन में ठाकरे की शिवसेना के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और नेता शामिल होंगे, जिनमें आदित्य ठाकरे, उद्धव ठाकरे, सचिन अहीर, भास्कर जाधव, और सुनील प्रभु सहित सभी नेता शामिल होंगे.

जिला स्तर पर होगा आंदोलन

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना सरकार के खिलाफ जिला स्तर पर आंदोलन शुरू करने जा रही है. इस आंदोलन के तहत शिवसेना की मांग है कि जनसुरक्षा कानून को रद्द किया जाए. इस आंदोलन में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे, जिसमें उद्धव ठाकरे से लेकर सचिन अहीर जैसे कई नेता शामिल होंगे. जानकारी के अनुसार यह आंदोलन मुंबई के शिवाजी पार्क स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा के पास किया जाएगा.

क्या है जनसुरक्षा कानून ?

दरअसल, महाराष्ट्र विधानसभा में जब यह विधेयक पास हुआ था, तो इस विधेयक का यूबीटी की शिवसेना ने जमकर विरोध किया था. सीएम देवेंद्र फडणवीस का कहना था कि यह विधेयक नक्सलवाद और शहरी माओवाद को रोकने के लिए लाया गया है. सीएम का कहना है कि गडचिरोली और कोकण जैसे इलाकों में वामपंथी उग्रवाद कानून व्यवस्था के लिए खतरा है. उन्होंने कहा कि शहरी नक्सलियों से निपटने के लिए इस तरह का कानून जरूरी है.

वहीं दूसरी तरफ शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का कहना है कि इस विधेयक में शहरी नक्सल और वामपंथी जैसे शब्दों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों, छात्र संगठनों, किसान आंदोलनों और नागरिक अधिकार समूहों को निशाना बनाने के लिए हो सकता है. साथ ही उन्होंने कहा कि इस विधेयक में नक्सलवाद या आतंकवाद का जिक्र तक नहीं है. इसमें उग्रवादी विचारधारा की बात है, खासकर लेफ्ट विचारधारा पर जोर दिया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.