Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

जन्मदिन पर ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है मकसद

74

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन इस बार भी बेहद खास तरीके से मनाने की तैयारी की जा रही है. बीजेपी ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाने का फैसला किया है. इस दौरान देशभर में तमाम आयोजन किए जाएंगे. इसी कड़ी में पीएम मोदी अपने जन्मदिन ( 17 सितंबर ) के मौके पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ करेंगे. जिसका मकसद पूरे देश में महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने बताया ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर 2025 को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ करेंगे. इस पहल का उद्देश्य पूरे भारत में महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना, बेहतर पहुंच, गुणवत्तापूर्ण देखभाल और जागरूकता सुनिश्चित करना है’.

75,000 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे

नड्डा ने बताया कि इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं में 75,000 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि ये शिविर महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए हैं. जहां उन्हें सभी आवश्यक सेवाएं प्रदान की जाएंगे, जो सरकार के समावेशी स्वास्थ्य सेवा के दृष्टिकोण का समर्थन करते हैं.

आंगनवाड़ियों में पोषण माह मनाया जाएगा

इसके आगे मंत्री ने कहा कि इसके अलावा, पोषण, स्वास्थ्य जागरूकता और समग्र कल्याण को बढ़ावा देने के लिए सभी आंगनवाड़ियों में पोषण माह मनाया जाएगा. इन सभी उपायों का उद्देश्य देश भर में स्वस्थ परिवारों और सशक्त समुदायों का निर्माण करना है.

जेपी नड्डा ने की अपील

बीजेपी अध्यक्ष ने भी निजी अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवा हितधारकों से अपील की कि वो आगे आएं और इस जनभागीदारी अभियान का अभिन्न अंग बनें. नड्डा ने अपनी पोस्ट में कहा ‘भारत प्रथम को अपनी प्रेरणा मानते हुए, आइए हम विकसित भारत के लिए अपने सामूहिक प्रयासों को मजबूत करें’.

बीजेपी द्वारा पीएम मोदी के जन्मदिन पर आयोजित होने वाला सेवा पखवाड़ा न केवल स्वास्थ्य और विकास योजनाओं के लिहाज स अहम है, बल्कि यह एक राजनीतिक संदेश भी है. यह आयोजन दिखाता है कि सरकार विकास और जनता की भलाई को प्राथमिकता देती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.