Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के देवघर दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के... Parasnath Hill Dispute Ranchi: पारसनाथ पहाड़ी की पवित्रता और सुरक्षा को लेकर जैन महासभा ने राज्यपाल ... Jharkhand High Court ED Case: झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार पर लगाया 8 हजार का जुर्माना, ईडी अधिकार... Anil Vij Contribution to Ambala: अंबाला छावनी में विकास की नई इबारत, 800 करोड़ के शहीदी स्मारक से ले... Haryana CET Update: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से पानीपत के अभ्यर्थी ने की अपील, स्पष्ट गाइडलाइन न म... सेक्टर-20 स्थित सरकारी स्कूल में मासूम बच्ची के साथ हुई बेरहमी से मारपीट के मामले में शिक्षा विभाग क... Yamunanagar Illegal Mining Case: यमुनानगर में एसडीएम को कुचलने का प्रयास, अवैध खनन डंपर चालक और क्रे... हरियाणा के करनाल जिले के बयाना गांव के निवासी युवक की ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पर... STF Haryana Achievement: आतंकवाद रोधी और खुफिया अभियानों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हरियाणा पुलिस ... Haryana Health Infrastructure Digital Mapping: हरियाणा के सभी स्वास्थ्य संस्थान जल्द होंगे सिंगल डिज...

पंजाब से दुखद खबर: पानी के तेज बहाव में डूबे सगे भाई-बहन

29

फगवाड़ा : फगवाड़ा में गांव दुग्गा के पास पानी से भरी हुई बेई में बहकर साइकिल सवार भाई बहन की डूबकर मौत हो जाने की सूचना मिली हैं। मृतक सगे भाई-बहन की पहचान संदीप कुमार उर्फ दीपू (आयु करीब 37 वर्ष) और प्रीति (आयु करीब 27 वर्ष) वासी गांव ऊंचा (उच्चा) तहसील फगवाड़ा बताई जा रही हैं।

घटनास्थल पर मौजूद फगवाड़ा के विधायक बलविन्द्र सिंह धालीवाल ने बताया कि मृतक भाई, बहन साइकिल पर सवार हो गांव रानीपुर में दवाई लेने जा रहे थे। सरदार धालीवाल ने बताया कि कि इसी दौरान गांव दुग्गा और गांव जगपालपुर के बीच बहने वाली पानी की बेईं जो इलाके में आई हुई बाढ़ के कारण पानी से भरी हुई थी के उपर बने पुल को पार करते हुए पानी में इनका साइकिल बह गया और दोनों की मौके पर ही पानी में डूबकर मौत हो गई हैं।

विधायक धालीवाल ने बताया कि मृतक बेहद गरीब परिवार से हैं। उन्होंने पंजाब सरकार,जिला कपूरथला और फगवाड़ा प्रशासन से मांग की हैं कि मृतकों के परिजनों की दुख की इस असहनीय घड़ी में हर संभव सहायता कर सरकारी नियमों के अनुरूप बनता मुआवजा प्रदान किया जाए। इसी मध्य पुलिस ने दोनों मृतक भाई बहन की लाश को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह भेज दिया हैं। फगवाड़ा में घटे उक्त हादसे के बाद गांव ऊंचा (उच्चा), गांव दुग्गा, गांव जगपालपुर सहित आस पास के गावों और शहरी इलाकों में शोक की गहरी लहर व्याप्त हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.