Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Prayagraj Magh Mela 2026: 44 दिवसीय मेले का ऐतिहासिक समापन, 22 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान से टूटा कु... Mani Shankar Aiyar Statement: 'पिनराई विजयन फिर बनेंगे CM', मणिशंकर अय्यर के बयान से केरल में सियासी... Website Cookies Alert: 'Accept Cookies' पर क्लिक करना प्राइवेसी के लिए बड़ा खतरा Katihar Fire News: कटिहार अग्निकांड में जलकर राख हुईं 500 दुकानें, राख के ढेर पर रोते दिखे दुकानदार Phalguna Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या की रात भूलकर भी न करें ये गलतियां, झेलना पड़ सकता है भारी न... IND vs PAK: सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या का कुलदीप यादव पर फूटा गुस्सा, जानें मैदान पर क्या हुआ IND vs PAK: शाहिद अफरीदी का फूटा गुस्सा, बाबर आजम और दामाद शाहीन को टीम से बाहर करने की मांग Ujjain Mahakal Temple: आज दोपहर को होगी भस्म आरती, साल में सिर्फ एक दिन होता है ऐसा, जानें वजह Delhi Weather Update: दिल्ली में बारिश के आसार, राजस्थान में गर्मी; जानें यूपी-बिहार के मौसम का हाल Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध...

पंजाब CM भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती

5

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद आज उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सीएम मान पिछले दो दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, जिसके बाद आज उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है. खराब सेहत की वजह से वो आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाकों के प्रस्तावित दौरे में भी नहीं जा सके थे.

जानकारी के मुताबिक, पंजाब के मुख्यमंत्री डॉक्टरों की निगरानी में सीएम आवास पर ही इलाज करवा रहे थे, लेकिन आज तबियत बिगड़ने पर उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया. जहां, डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर लिया है. फिलहाल डॉक्टरों की एक टीम सीएम के स्वास्थ्य पर नजर बनाई हुई है.

टालनी पड़ी कैबिनेट की बैठक

पंजाब में बाढ़ की स्थिति को लेकर आज शाम चंडीगढ़ स्थित पंजाब सीएम हाउस में होने वाली पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक को सीएम भगवंत मान के स्वास्थ्य कारणों की वजह से फिलहाल टाल दिया गया. इस बैठक में बाढ़ पर चर्चा होनी थी, लेकिन सीएम के अस्वस्थ होने के बाद मीटिंग टाल दी गई.

एक दिन पहले यानी गुरुवार को आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था. दौरे के बाद केजरीवाल ने कहा था कि कई लोग घर नहीं छोड़ना चाहते हैं, उनको गांव के अंदर मदद पहुंचाई जा रही है. वहीं, बहुत से लोगों को राहत शिविर में भेजा गया है. उन्होंने कहा कि पंजाबियों में एक दूसरे की मदद करने की भावना है. ये ही स्पिरिट हमें इस आपदा से जल्दी बाहर निकालेगी.

पंजाब के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार

दरअसल, पिछले दिनों राज्य में हुई भारी बारिश के बाद पंजाब के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं. लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सेना की भी मदद ली जा रही है. आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी बाढ़ में फंसे हुए लोगों तक पहुंच रहे हैं और उन्हें मदद दे रहे हैं. बाढ़ में फंसे हजारों लोगों को सुरक्षित स्थान या फिर राहत शिविर में शिफ्ट कर दिया गया है. बाढ़ की वजह से कई लोगों की मौत भी हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.