Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के हजरतबल दरगाह में ईंट से तोड़ा गया अशोक चिन्ह

14

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से एक बड़ा मामला सामने आया है. शुक्रवार शाम हजरतबल दरगाह में बवाल हो गया. दरगाह में लगे अशोक चिन्ह को लोगों ने तोड़ दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि हजरतबल दरगाह पर भीड़ ने दरगाह में संगमरमर पर उकेरे गए अशोक चिन्ह को तोड़ दिया. भीड़ के अनुसार, आकृतियां गढ़ना इस्लामी रिवाजों के विरुद्ध है. बता दें कि संगमरमर का पत्थर हाल ही में दरगाह के नवीनीकरण के लिए लगाया गया था.

जानकारी के मुताबिक, ईद-ए-मिलाद के अवसर पर हजरतबल दरगाह में लगे अशोक चिन्ह को लेकर लोगों में नाराजगी थी, जिसके बाद इसे ईंट से तोड़ दिया गया. इसे पहले भी लोगों ने दरगाह में अशोक चिन्ह का विरोध किया था. गुस्साई भीड़ द्वारा अशोक चिन्ह तोड़े जाने का वीडियो भी सामने आया है. वहीं जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने घटना की निंदा की

वहीं बीजेपी नेता व जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. दरख्शां अंद्राबी ने कहा, “यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. राष्ट्रीय प्रतीक को कलंकित करना एक आतंकवादी हमला है और हमलावर एक राजनीतिक दल के गुंडे हैं. इन लोगों ने पहले भी कश्मीर को बर्बाद किया और अब वे खुलेआम दरगाह शरीफ के अंदर आ गए हैं. हमारे प्रशासक बाल-बाल बचे. भीड़ ने उन पर भी हमला किया.

डॉ. दरख्शां अंद्राबी ने कहा ने कहा कि, “इस भीड़ ने राष्ट्रीय प्रतीक को कलंकित करके बहुत बड़ा अपराध किया है. उन्होंने दरगाह की गरिमा को नुकसान पहुंचाया है. एक बार उनकी पहचान हो जाने पर, उन्हें आजीवन दरगाह में प्रवेश करने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा. उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी.

क्या बोले विधायक तनवीर सादिक?

वहीं हंगामे बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुख्य प्रवक्ता और विधायक तनवीर सादिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X’ पर प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता व्यक्त की. उन्होंने लिखा कि, “मैं कोई धार्मिक विद्वान नहीं हूं, लेकिन इस्लाम में मूर्ति पूजा सख्त मना है. यह सबसे बड़ा पाप है. हमारे ईमान की बुनियाद तौहीद है. सादिक ने पवित्र स्थलों की पवित्रता बनाए रखने के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि, हजरतबल दरगाह में एक मूर्ति स्थापित करना, इसी मान्यता के विरुद्ध है. पवित्र स्थलों में केवल तौहीद की पवित्रता झलकनी चाहिए और कुछ नहीं.

हजरतबल दरगाह का जीर्णोद्धार

बता दें कि हाल ही में हजरतबल दरगाह का जीर्णोद्धार कराया गया था. तीन दिन पहले वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष और बीजेपी नेता डॉ. दरख्शां अंद्राबी ने पुनर्निर्मित हजरतबल दरगाह का उद्घाटन किया था. ईद-ए-मिलाद के अवसर पर लोग दरगाह में बनी मस्जिद में नमाज पढ़ने आए थे. जब लोगों ने संगमरमर की पट्टिका पर अशोक चिन्ह देखा तो उत्तेजित हो गए. गुस्साए लोगों ने पट्टिका पर बन अशोक चिह्न को ईंट से तोड़ दिया. इसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.