बिहार के पटना से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां एक भीषण सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि यह सभी बिजनेसमैन थे. हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार कर ने एक ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. कार सवार सभी कारोबारियों की मौत मौके पर ही हो गई. हादसा पटना-गया फोरलेन पर हुआ.
जानकारी के अनुसार, परसा बाजार थाना क्षेत्र के सुईथा मोड़ के पास बुधवार देर रात यह हादसा हुआ. एक तेज रफ्तार कार ने आगे जा रहे एक ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में पांच युवकों की मौके पर मौत हो गई.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.