Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

गर्लफ्रेंड करती थी एक्स-बॉयफ्रेंड से बात, नया प्रेमी हुआ इतना नाराज… सरेराह मार दी गोली

9

बिहार के पटना में दिन दहाड़े एक युवक को गोली मार दी गई थी. अब इस केस में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. मामला प्रेम संबंधों से जुड़ा है. दरअसल, एक युवती अपने एक्स बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप होने के बाद भी बात करती थी. मगर युवती के नए प्रेमी को ये बात बिल्कुल भी पसंद नहीं थी. उसने गर्लफ्रेंड को समझाया, मगर वो फिर भी एक्स बॉयफ्रेंड से बात करती रही. इसलिए नए प्रेमी ने गर्लफ्रेंड के एक्स बॉयफ्रेंड को गोली मार दी.

घायल युवक गौतम का अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं, गौतम को गोली मारने वाला आरोपी अभिषेक पुलिस की गिरफ्त में है. जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि घटना वाले दिन गौतम ने अभिषेक को कॉल करके बुलाया था. इस दौरान गर्लफ्रेंड के सामने उसका अभिषेक से विवाद हुआ. दोनों के बीच गाली-गलौज हो गई, जिसके बाद अभिषेक गर्लफ्रेंड से साथ वहां से चला गया. लेकिन अभिषेक प्रेमिका को छोड़कर दोबारा पिस्टल लेकर पहुंचा, और गौतम की गर्दन में गोली मार दी. फिर और फिर भाग गया.

बताया जा रहा है कि गर्लफ्रेंड दोनों से बात करती थी. घटना रामकृष्ण नगर इलाके के भूपतिपुर है. लड़की और गौतम के बीच कई सालों से अफेयर था, जबकि अभिषेक का भी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. उसको गौतम से प्रेमिका का बात करना अच्छा नहीं लगता था. इसी को लेकर विवाद हुआ, फिर गौतम को रास्ते से हटाने के लिए उसने जान से मारने की कोशिश की.

अस्पताल में चल रहा गौतम का इलाज

जानकारी देते हुए पूर्वी एसपी ने बताया कि घटना में इस्तेमाल बाइक और हथियार बरामद किए हैं. अभिषेक के अन्य साथी फरार चल रहे हैं. अभिषेक को पुलिस ने अरवल से गिरफ्तार किया है. उसके अन्य साथियों की तलाश भी जारी है. छापेमारी के दौरान से अभिषेक के घर से पिस्टल की गोलियां भी मिली हैं. वहीं, घायल गौतम का इलाज पटना में चल रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.