पहले पवन खेड़ा अब पत्नी के सामने आए 2 वोटर ID कार्ड, बीजेपी ने किया बड़ा खुलासा, कहा- तेलंगाना और दिल्ली में वोटर
कांग्रेस लगातार वोट चोरी को लेकर बीजेपी पर हमला कर रही है. इसी बीच अब बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी पर पलटवार किया है. बीजेपी ने हाल ही में आरोप लगाया था कि कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के पास दो मतदाता पहचान पत्र हैं. अब इसी के बाद बीजेपी ने बुधवार को उनकी पत्नी, जो खुद भी कांग्रेस नेता हैं, उन पर भी दो मतदाता पहचान पत्र रखने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा.
बीजेपी की प्रवक्ता शाज़िया इल्मी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी के CWC मेंबर पवन खेड़ा के पास दो-दो EPIC कार्ड मिले और उनकी पत्नी कोटा नीलिमा, जो 2023 में खैरताबाद विधानसभा (60) तेलंगाना में उम्मीदवार थीं, उनके पास भी दो-दो EPIC कार्ड मिले हैं.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.