Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...

पंजाब: पुलिस पर फायरिंग कर आप MLA हरमीत फरार, रेप के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

33

आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक हरमीत पठानमाजरा पुलिस की हिरासत से फरार हो गए हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हरमीत पुलिस पर फायरिंग कर फरार हुए. आप विधायक को हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया गया था. पुलिस जब हरमीत को थाने लेकर जा रही थी उस दौरान वह और उनके साथियों ने फायरिंग की. घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है.

जानकारी के मुताबिक, हरमीत पुलिसकर्मियों के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर फरार हुए. हरमीत और उनके साथी एक स्कार्पियो और एक फार्च्यूनर गाड़ी लेकर भागे. पुलिस ने फार्च्यूनर गाड़ी को पकड़ लिया है. विधायक स्कापियो से फरार हुए हैं.

रेप केस में हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब के सन्नौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हरमीत पठानमाजरा को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. ये कार्रवाई एक महिला द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर की गई है, जिसमें विधायक पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. विधायक पठानमाजरा ने अपनी ही पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व और पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए बयान दिए थे.

उन्होंने बाढ़ प्रभावित अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाया और नदी की सफाई के मुद्दे पर वरिष्ठ अधिकारियों की आलोचना की थीइसके बाद सोमवार को पठानमाजरा ने दावा किया था कि उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई है. उन्होंने कहा कि उन्हें इस कार्रवाई का अंदेशा था.

सरकार के खिलाफ क्या बयान दिया था?

विधायक हरमीत पठानमाजरा ने रविवार को प्रदेश में आई बाढ़ के मुद्दे पर अपनी ही सरकार के ऊपर हमला बोल दिया था. उन्होंने कहा कि अगर सच बोलने के लिए पार्टी उन्हें निलंबित या निकाल देना चाहती है, तो बिल्कुल ऐसा कर सकती है. लेकिन वह अपने लोगों के साथ खड़े रहेंगे और उनकी बात को सामने रखेंगे.

विधायक पठानमाजरा के निर्वाचन क्षेत्र में टांगरी नदी की सीमा से लगा हुआ है. इसी नदी के जरिए उनके क्षेत्र में पानी एक किलोमीटर अंदर तक घुस गया है. बाढ़ का आंकलन करने के लिए नदी का दौरा करने पहुंचे विधायक पठानमाजरा ने मीडिया के सामने राज्य सरकार और अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की. आप नेता ने विशेष रूप से मुख्यमंत्री भगवंत मान और जल संसाधन विभाग के प्रमुख कृष्ण कुमार की आलोचना की और उनके ऊपर सन्नौर निर्वाचन क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.