Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT... जश्न का शोर बन रहा है जानलेवा: बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की मासूम की मौत से फिर उठे ग...

Jalandhar वालों के लिए Advisory जारी, खाली करवाए जा रहे ये इलाके

40

जालंधर: डिप्टी कमिश्नर द्वारा जारी एडवाइजरी के बाद जालंधर प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। रोपड़ हैडवर्क से पानी छोड़े जाने के बाद सतलुज नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते नदी किनारे बसे इलाकों में खतरे की आशंका जताई जा रही है।

फिल्लौर क्षेत्र में पुलिस द्वारा नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। मौके पर मौजूद थाना प्रभारी भूषण कुमार ने बताया कि सतलुज में पानी का बहाव तेज होने के कारण बांध के अंदर रह रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

उन्होंने कहा कि आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है और जिन परिवारों को राशन या अन्य मदद की जरूरत है, उन्हें भी तत्काल सहायता पहुंचाई जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सतलुज नदी के किनारे न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर बने राहत केंद्रों में शरण लें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.