दो ब्रेन सर्जरी के बाद भी सद्गुरु ने बाइक से पूरी की कैलाश यात्रा, 18 हजार फीट ऊंचाई तक गए, बताई योग की शक्ति
ईशा फाउंडेशन के संस्थापक और मुखिया सद्गुरु ने हाल ही में दो बड़ी ब्रेन सर्जरी के बाद भी मोटरसाइकिल से कैलाश यात्रा पूरी की. ब्रेन सर्जरी के बाद भी बाइक से यह कैलाश यात्रा पूरी करके योगा की शक्ति का बड़ा संदेश दिया. लगातार दो इमरजेंसी ब्रेन सर्जरी के करीब डेढ़ साल बाद, आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने मोटरसाइकिल पर कैलाश यात्रा पूरी की और तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया गया.
कोयंबटूर एयरपोर्ट पर बातचीत में सद्गुरु ने कहा, मेडिकल सलाह के अनुसार मुझे बाइक नहीं चलानी चाहिए थी, फिर भी मैं समुद्र तल से 18,000 फीट की ऊंचाई तक गया. यह योग की शक्ति को सामने रखता है.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.