Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ...

प्रयागराज होकर चलेगी देश की पहली स्लीपर वंदे भारत, राजधानी एक्सप्रेस से इतना महंगा होगा किराया, ये होगी टाइमिंग

44

देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का लोगों को इंतजार है. यह ऐसी शाही ट्रेन है, जो राजधानी से भी ज्यादा सुविधाजनक होगी और उससे तेज स्पीड से दौड़ेगी. इस वजह से कम समय में गंतव्य तक पहुंचाएगी. भारतीय रेलवे ने इस ट्रेन को चलाने की तैयारी शुरू हो गई है. ये ट्रेन प्रयागराज से होकर भी गुजरेगी. बताया जा रहा है कि दिवाली से पहले ये ट्रेन पटरी पर दौड़ने लगेगी.

सर्व सुविधा संपन्न इस ट्रेन के चलने से प्रयागराज से दिल्ली या पटना जाने वाले यात्रियों को कम समय लगेगा. दिवाली से पहले देश की पहली सेमी हाई स्पीड वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का संचालन शुरू हो सकता है. ट्रेन पटना से नई दिल्ली के बीच चलेगी. इसका पंडित दीन दयाल उपाध्याय, प्रयागराज एवं कानपुर सेंट्रल पर ठहराव करने की तैयारी है.

जानें कितना होगा किराया

राजधानी एक्सप्रेस के मुकाबले इसका किराया 10 से 15 फीसदी तक ज्यादा हो सकता है. ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस के मुकाबले दिल्ली पहुंचने में समय थोड़ा कम भी लेगी. स्लीपर वंदे भारत ट्रेन को अधिकतम 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के लिए डिजाइन किया गया है. इसका ट्रायल रन पूरा हो चुका है. दिल्ली के शकरपुर शेड में ट्रेन सेट भी पहुंचा दिया गया है. इसमें सीसीटीवी, एलईडी स्क्रीन, ऑटोमैटिक डोर और फायर सेफ्टी सिस्टम के साथ सार्वजनिक उद्घोषणा एवं विजुअल डिस्प्ले की भी सुविधा रहेगी.

यह होगी ट्रेन की टाइमिंग

स्लीपर वंदे भारत ट्रेन को पटना से रात आठ बजे चलाने की तैयारी है. ट्रेन सुबह 7.30 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी. राजधानी को दिल्ली पहुंचने में 12.30 घंटे का समय लगता है, जबकि स्लीपर वंदे भारत 11.40 घंटे में यह सफर तय कर सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.