Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... शिवपुरी में वन विभाग का पिंजरा फेल, ग्रामीणों का 'देसी जुगाड़' हिट: चंदे के बकरे से 24 घंटे में कैद ... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में जनसेवा को बताया सबसे बड़ी...

जालंधर में फिरौती मांगने व हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार

27

जालंधर  : जालंधर देहात पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने देहात इलाके में लोगों को डराने, धमकाने, फिरौती मांगने तथा अवैध हथियार की सप्लाई करने वाले गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे हथियार, कारतूस और कार भी बरामद की है।

इस संबंध में एस.पी (डी) सर्बजीत राय ने कहा कि देहात इलाके को क्राइम फ्री करने हेतु एस.एस.पी. हरविंदर सिंह विर्क के नेतृत्व में देहात पुलिस दिन रात काम कर रही है। इसी क्रम में 27 अगस्त को पुलिस को गुरप्रीत सिंह निवासी नकोदर बयान दर्ज करवाए थे कि वह पक्के तौर पर इंगलैंड रहता है, कुछ समय पहले ही वह विदेश से नकोदर आया था। गत 9 जून 2025 को उसकी नाबालिगा बेटी को उसके गांव का रहने वाला युवक प्रिंस पुत्र सतपाल निवासी को अगवा करके साथ ले गया।

इस वारदात में उसके साथ गुरपाल पुत्र हरदीप निवासी गांव चिट्टी थाना लाम्बड़ा साथ था। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया, नाबालिगा का सरकारी अस्पताल से मेडिकल करवाने के बाद इस केस में पोक्सो एक्ट की धारा भी जोड़ दी थी।

एस.पी सर्बजीत राय ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने प्रिंस की तलाश शुरु की, लेकिन वह परिवार के साथ कही चला गया। इसी बीच पीड़ित गुरप्रीत सिंह के इंगलैंड वाले “व्हाट्सएप” नंबर पर उसे कोई धमकिया देने लगा कि उसकी बेटी तथा बेटा परिवार समेत उसके पास है और वह उन्हें बचाने के लिए 3 लाख रुपए देने होंगे। लगातार गुरप्रीत सिंह को धमकियां मिलने लगी और फोन करने वाले द्वारा दिए बैंक अकाऊंट नंबर पर गुरप्रीत सिंह ने 10 हजार रुपए डाले दिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.