Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सिरसा में कोहराम: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, 3 नाबालिगों की मौत से पसरा सन्नाटा पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खबर: DSP से ASP बनने के नियमों में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ सिनियोरिटी नहीं, ख... Karnal News: पत्नी को नहर पर बुलाकर पति ने लगाई छलांग, SDRF ने बरामद किया शव, हैरान कर देगी वजह Jind News: जींद में युवक के मुंह पर पेशाब करने के मामले में 5 गिरफ्तार, पुलिस ने सिर मुंडवाकर निकाला... Haryana News: रेडक्रॉस भवन के लिए शुरू हुई कवायद, वाइस चेयरमैन ने राज्यपाल से जगह मुहैया करवाने की म... Viksit Haryana 2047: आत्मनिर्भरता की ओर हरियाणा के कदम, 14 हजार युवाओं को मिला ग्रामीण स्व-रोजगार प्... खुशियां बदलीं मातम में: साले की शादी में जाने के लिए बैग पैक कर रहा था ITBP जवान, तभी काल ने दी दस्त... New Bullet Train Project: दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी, इन शहरों में बनेंगे... PM Modi in Meerut: मेरठ में पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज, बताया आखिर क्यों जताया TMC, DMK और BSP का आभ... Crime News: नकाबपोश अपराधियों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुए रेवंत रेड्डी, क्यों भड़क गए प्रशांत किशोर?

287

बिहार में एसआईआर को लेकर मचे घमासान पर महागठबंधन की तरफ से वोटर अधिकार यात्रा निकाली जा रही है. इस यात्रा में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी शामिल हो रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष से लेकर खुद राहुल गांधी इस यात्रा में साथ-साथ चल रहे हैं. यात्रा के 10वें दिन प्रियंका गांधी और तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी इस यात्रा में शामिल हुए. अब जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने रेवंत रेड्डी पर हमला बोला है.

प्रशांत किशोर ने कहा , “अगर कांग्रेस, राहुल गांधी और गठबंधन रेवंत रेड्डी को चुनाव प्रचार के लिए बिहार लाए हैं, तो यह दर्शाता है कि वे बिहार के बारे में क्या सोचते हैं. रेवंत रेड्डी वही व्यक्ति हैं जिन्होंने कहा था कि मजदूरी करना बिहार के लोगों के डीएनए में है.

उन्होंने आगे कहा कि अगर कांग्रेस ऐसे व्यक्ति को बिहार के मंच पर ला रहे हैं और हर जगह बैठा रहे हैं तो बिहार के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि उसे वापस तेलंगाना भेजा जाए. ताकि उसे याद रहे कि अगर बिहार के लोग सिर्फ मजदूरी करने के लिए पैदा हुए हैं तो वह यहां वोट क्यों मांग रहा है.”

रेड्डी गांव में आए तो जनता लाठी-डंडों से भगा देगी- PK

इससे पहले प्रशांत किशोर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा था , “रेवंत कहते हैं कि बिहारियों के डीएनए में मजदूरी है. राहुल गांधी उन्हें बिहार में मंच पर घुमा रहे हैं, यह उनकी बिहार विरोधी मानसिकता दिखाता है. अगर रेवंत गांव में आए, तो जनता उन्हें लाठी-डंडों से भगा देगी.”

क्या था रेवंत रेड्डी का वो बयान?

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी का 2 साल पुराना बयान कांग्रेस के लिए अब दिक्कत खड़ी कर रहा है. प्रशांत किशोर ने उस बयान को ध्यान दिलाते हुए कहा कि ये बिहार के लोगों का अपमान है. दरअसल रेड्डी ने दिसंबर 2024 में मौजूदा सीएम केसीआर पर निशाना साधा था. इस दौरान उन्होंने कहा था कि “मेरा डीएनए तेलंगाना का है, केसीआर का डीएनए बिहारी है. तेलंगाना का डीएनए बिहार से बेहतर है.”

रेड्डी के इस बयान के बाद खूब हल्ला मचा था. तमाम राजनीतिक दलों ने इसका विरोध किया था. बीजेपी नेताओं ने इसे जातिवादी और विभाजनकारी करार दिया था. वोटर अधिकार यात्रा के दौरान रेड्डी के यात्रा में शामिल होने के बाद इस विवाद को फिर तूल दे दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.