Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...

शराब पीने वाला बयान महिलाओं का अपमान…CM मोहन यादव ने खरगे से जीतू पटवारी को हटाने की मांग की

66

मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के महिलाओं पर दिए बयान पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा है कांग्रेस ने प्रदेश की लाड़ली बहनों को शराबी बताकर उनका घोर अपमान किया है. जनता इस अपमान का हिसाब चुकाएगी. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने महिलाओं पर टिप्पणी कर अपनी छोटी मानसिकता को दर्शाया है.

सीएम मोहन यादव ने कहा कि यही कांग्रेस का चाल-चरित्र है. उसने कभी महिलाओं का सम्मान नहीं किया. सीएम डॉ. यादव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को माफी मांगने और पटवारी को पद से हटाने की मांग की है.

महिलाओं का अपमान नहीं सहेगा एमपी-सीएम

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हाल ही में कहा था कि मध्यप्रदेश को इस बात का तमगा हासिल है कि यहां की महिलाएं सबसे ज्यादा शराब का सेवन करती हैं. पटवारी के इस बयान पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें आड़े हाथों लिया. सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा लाड़ली बहनों को शराबी बताना दुर्भाग्यपूर्ण बात है. बहनों का यह अपमान मध्यप्रदेश बर्दाश्त नहीं करेगा. आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इस बात को बड़ी बेशर्मी से बताया कि प्रदेश की बहनें सबसे ज्यादा शराब पीती हैं. यह एक तरह से उनकी छोटी मानसिकता है.

एमपी की जनता माफ नहीं करेगी-सीएम यादव

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि उनके ही एक कांग्रेस नेता ने कहा था कि लाड़ली बहनों को बोरे में बंद कर देंगे. आज हरतालिका तीज है. तीज के त्योहार के दिन बहनों का अपमान हमारी सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी. जनता इस अपमान का पूरा हिसाब चुकाएगी. इस बात के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को माफी मांगनी चाहिए. उन्हें खेद व्यक्त करते हुए इस तरह महिलाओं का अपमान करने वालों को पद से हटाना चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.