Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

Mata Vaishno Devi जाने वाले श्रद्धालु Alert! अगले आदेशों तक यात्रा स्थगित

16

कटरा : माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओ के लिए खास खबर सामने आई है। जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए माता वैष्णो देवी यात्रा को अगले आदेश तक रोक दिया गया है। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह बड़ा निर्णय लिया है। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण रास्तों पर भूस्खलन और फिसलन का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है।

अगले आदेश तक बंद रहेगी यात्रा

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जब तक मौसम सामान्य नहीं हो जाता और यात्रा मार्ग पूरी तरह सुरक्षित नहीं माना जाता, तब तक यात्रा दोबारा शुरू नहीं की जाएगी। प्रशासन ने माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे फिलहाल यात्रा स्थगित होने के कारण कटरा न पहुंचें और मौसम व प्रशासनिक आदेशों का पालन करें।

वहीं जानकारी मिली है, कटरा-सराज रेलवे स्टेशन के बीच सुरंग संख्या 16 पर जमीन खिसकने से रेलवे सेवाओं को फिलहाल रोक दिया गया है। पटरी पर मलबा गिरने के कारण ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। रेलवे टीमें पटरी को साफ करने और स्थिति को सामान्य करने में लगी हुई हैं। यात्रियों को अपनी ट्रेनों की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.