Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र सरकार का कड़ा कदम, अब लिफ्ट में अकेले सफर नहीं कर सकेंगे 12 साल से कम उम्र के बच्चे उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की शुरुआती बैठक टली अजित पवार विमान हादसे की जांच पर एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले का बयान, रिपोर्ट आने तक धैर्य रखने की अप... सोनिया गांधी की पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह, राहुल गांधी ने किया विशेष... अलीगढ़ के छर्रा में शादी की खुशियों के बीच मातम, कुपवाड़ा में तैनात सेना के जवान करन चौधरी का निधन उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से नाम गायब होने के दावे पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी का बयान मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में उमड़ेगी भारी भीड़, चार लाख मेहमानों के आने की है तैयारी उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर गरमाई सियासत, अखिलेश यादव ने दी कड़ी चेतावनी बरेली के बहेड़ी में अवैध हथियार फैक्ट्री के खुलासे के बाद पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़े सुराग पुष्कर मेले में ‘बादल’ घोड़े की शाही एंट्री ने बटोरी सुर्खियां, वायरल वीडियो ने खींचा सबका ध्यान

बिहार: वैशाली में RJD नेता को गोलियों से भूना, वारदात के बाद गुस्से में लोग, आगजनी कर जाम की सड़क

102

बिहार के वैशाली से हत्या का एक मामला सामने आया है. यहां बेखौफ बदमाशों ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) पार्टी के प्रखंड महासचिव को गोलियों से भूनकर उनकी हत्या कर दी. मृतक आरजेडी पार्टी प्रखंड महासचिव का नाम शिवशंकर सिंह बताया जा रहा है. बदमाशों ने वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र के पकौड़ी में इस वारदात को अंजाम दिया. मौके पर ही शिवशंकर सिंह की मौत हो गई.

शिवशंकर सिंह की हत्या करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. इस घटना के बाद आरजेडी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का आक्रोश देखने को मिला. कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हाजीपुर बिदुपुर पकौली के पास सड़क को बांस बल्ली से घेरकर उसपर आगजनी की है और उसको जाम कर दिया है. इतना ही नहीं घटना से आक्रोशित आरजेडी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं.

बुलेट से नए घर जा रहे थे तभी मारी गईं गोलियां

आरजेडी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग सरकार के साथ-साथ प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. वहीं मृतक के परिजनों के मुताबिक, शिवशंकर सिंह अपने पुराने घर भैरोपुर से नए घर पकौली बुलेट से घर जा रहे थे. उसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई. बेखौफ बदमाशों ने उनको गोलियों से भून दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए.

घटना के कारण अभी नहीं है पता

बताया जा रहा है मृतक शिवशंकर सिंह विधुत विभाग के सेवानिवृत्त कर्मी थे. शिवशंकर सिंह जमीन कारोबार से भी जुड़े हुए थे. आरजेडी कार्यकर्ताओं और मृतक के परिजनों का कहना है कि शिवशंकर सिंह पार्टी के प्रखंड महासचिव थे. जानकारी के अनुसार, शिवशंकर सिंह को चार गोलियां मारी गई हैं. घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है.

फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. साथ ही पुलिस इस पूरी घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.