Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Court Order: सड़क हादसे में मृत दूध व्यवसायी के परिवार को मिलेगा 36 लाख मुआवजा; बीमा कंपनी को... Durg Bhilai News: जवाहर मार्केट की ज्वेलर्स दुकान में लगी आग; दमकल टीम ने 1 टैंकर पानी से पाया काबू,... Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ...

3 दिन में ही बिक गई Diwali की टिकटें , लोगों का घर जाना हुआ मुश्किल..

31

चंडीगढ़ः दीवाली में भले 2 माह का समय बाकी है, लेकिन रेलवे की तरफ से 21 अगस्त को 20 अक्तूबर 2025 की शुरू की गई टिकट बुकिंग के दौरान उत्तर प्रदेश व बिहार जाने वाली सभी ट्रेनें तीन 3 दिनों में फुल हो गई।

कई ट्रेनों में तो वेटिंग टिकट भी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में लोगों को अपने घर जाने के लिए स्पैशल ट्रेन या फिर तत्काल टिकट का ही सहारा लेना पड़ेगा, हालांकि रेलवे की तरफ से दावा किया गया है कि दीपावली व छठ पूजा के अवसर पर पूरे देश में 12000 से अधिक स्पैशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।  उम्मीद है कि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से भी दो या 3 स्पैशल ट्रेन उत्तर-प्रदेश व बिहार के लिए चलेगी। अभी अंबाला मंडल की तरफ से स्पेशल ट्रेनों को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में लोगों को तत्काल टिकट का ही सहारा बचा है। दीपावली का पर्व 20 अक्तूबर तथा छठ पूजा का पर्व 26 अक्तूबर को है।

कई ट्रेनों में वेटिंग 100 से अधिक तो कई में नो रूम
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से चलने वाली रेलगाड़ी नंबर 22356 चंडीगढ़–पटना (पाटलिपुत्र) में 20 अक्तूबर तक कोई जगह उपलब्ध नहीं है। इसका मतलब है कि इस रेलगाड़ी में प्रतीक्षा (वेटिंग) टिकटें भी उपलब्ध नहीं हैं। अंबाला से चलने वाली ट्रेनों का भी यही हाल है क्योंकि प्रतीक्षा सूची 100 से अधिक हो चुकी है। ऐसी स्थिति में त्योहारों के सीज़न के दौरान लोगों को घर जाने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों में सीटें भर जाने के बाद अब यात्रियों को केवल तत्काल टिकटों पर निर्भर करना पड़ेगा। ऐसी स्थिति में यात्रियों को तत्काल टिकटों के लिए काफी भागदौड़ करनी होगी। त्योहारों के सीज़न में यात्रियों को तत्काल टिकट पाने के लिए आरक्षण केंद्र पर रात गुज़ारनी पड़ती है। इतना ही नहीं, बहुत से लोग तत्काल टिकटों के लिए रेलवे स्टेशन पर कई दिन गुज़ारते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें टिकटें नहीं मिलतीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.