Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

लुधियाना में नगर निगम ने हटा दी खाने-पीने वाली मशूहर मार्केट, जमकर हंगामा

77

लुधियाना: भारत नगर चौक के नजदीक देर रात तक अवैध रूप से लगने वाली परांठा मार्केट को हटाने की जो ड्यूटी पुलिस की बनती है, वह नगर निगम को निभानी पड़ी। इस प्वाइंट पर देर रात को महिलाओं द्वारा एकाध रेहड़ी लगाने से शुरुआत हुई है जिसे लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो काफी वायरल होने के बाद रेहड़ियों की संख्या में एक के बाद एक इजाफा हुआ है जिसके चलते यहां लेट नाइट परांठा व अन्य फूड आइटम्स की मार्कीट बन गई है।

हालांकि पुलिस द्वारा रात को 2 बजे तक फूड ज्वाइंट खोलने की मंजूरी दी गई है लेकिन वो सिर्फ रैस्टोरैंट पर ही लागू है जिसके बावजूद पुलिस द्वारा लंबे समय से चर्चा में बनी हुई इस मार्कीट को हटाने की ड्यूटी नही निभाई और शनिवार देर रात नगर निगम को कार्रवाई करनी पड़ी। इस दौरान चारों जोनों की तहबाजारी टीम को बुलाया गया जिन्होंने रेहड़ी वालों का सामान जब्त कर लिया जिसे लेकर नगर निगम टीम को रेहड़ी वालों खासकर महिलाओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा जिसकी वजह से जमकर हंगामा हुआ और काफी देर तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही

आसपास के दुकानदारों द्वारा की जा रही है शिकायत

इस मार्कीट में सड़क के बीचोबीच रेहड़ियों के साथ टेबल लगाने व गाड़ियां खड़ी होने की वजह से हादसा होने का खतरा है। इसके अलावा इस मार्कीट में देर रात रेहड़ी वालों व ग्राहकों के बीच झगड़ा होने की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस संबंध में दुकानदारों की ओर से भी रेहड़ी वालों द्वारा गन्दगी फैलाने व शराबियों या आपराधिक किस्म के लोगों द्वारा हंगामा करने की शिकायत की जा रही है जिसके बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठे रही और सियासी दबाव का हवाला दिया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.