Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

MP में चलती ट्रेन से गिरा सेना का जवान, तीन ट्रेनें ऊपर से गुजरी…फिर भी जिंदा.. लोग बोले चमत्कार!

53

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में एक चौंकाने वाला हादसा नर्मदापुरम में शुक्रवार-शनिवार की रात को सामने आया, जब एक सेना का जवान चलती ट्रेन से गिर गया और उसके ऊपर से तीन ट्रेनें गुजर गईं। बताया जा रहा है कि हादसा गुरमखेड़ी (इटारसी- सोहागपुर रूट) पर हुआ। घायल जवान भूपेंद्र (41) निवासी देहरादून, पिता सोहनवीर नासिक जबलपुर जा रहे थे।

रात लगभग 2 बजे, गश्त पर निकले गैंगमेन और रेलवे कर्मचारियों ने जवान को पटरियों के बीच बेहोश अवस्था में देखा और तुरंत अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद मौके पर पहुंचे 108 एम्बुलेंस के ईएमटी भंवर सिंह मंडरे और पायलट ललित यादव। रेल लाइन पर वाहन नहीं पहुंच पाने की वजह से दोनों को पैदल जवान तक जाना पड़ा और ट्रैक से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

जवान को दूसरी ट्रेन रोककर सोहागपुर रेलवे स्टेशन तक लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय ले जाया गया, फिर भोपाल मिलिट्री अस्पताल में रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

हादसे की खबर मिलते ही सर्वोपरि कल्याण समिति के सदस्य नीलम पटेल, किशोर धड़ौरे और सुनील बर्दिया अस्पताल पहुंचे और जवान की स्थिति का जायजा लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.