Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Pixel 10 सीरीज में होगा कमाल, WhatsApp पर मिलेगा सैटेलाइट कॉलिंग सपोर्ट

25

Google ने अपनी नई Pixel 10 सीरीज लॉन्च कर दी है, और इसके साथ ही एक बेहद खास फीचर भी पेश किया है. अब यूजर्स WhatsApp पर सैटेलाइट-बेस्ड वॉयस और वीडियो कॉल कर पाएंगे. इस फीचर का खुलासा Google ने अपने X अकाउंट पर किया है. इसका कंफर्मेशन बाद में WhatsApp ने भी कन्फर्म कर दिया. ये फीचर 28 अगस्त से यूजर्स को मिलने लगेगा.

नए फीचर से क्या होगा फायदा?

ये फीचर उन जगहों पर काम आएगा जहां नेटवर्क नहीं मिलता या सिग्नल बहुत कमजोर होते हैं. Google ने एक छोटा वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें Pixel डिवाइस सैटेलाइट मोड पर रहते हुए WhatsApp कॉल रिसीव करता नजर आ रहा है. इसका मतलब ये है कि अब पहाड़ों, जंगलों या दूर-दराज के इलाकों में भी लोग WhatsApp पर आसानी से वॉयस और वीडियो कॉल कर पाएंगे.

कहां और किन यूजर्स को मिलेगी सुविधा

ये सर्विस कुछ सेलेक्टेड कैरियर्स के साथ ही काम करेगी. नॉर्मल बिल के अलावा एक्स्ट्रा चार्ज भी देना पड़ सकता है. सैटेलाइट कॉलिंग के लिए यूजर्स को खुले आसमान के नीचे होना जरूरी है. कॉल का एक्सपीरियंस मोबाइल नेटवर्क जितना तेज और स्मूद नहीं होगा.

Pixel 10 सीरीज का ये फीचर उन लोगों के लिए खास है जो अक्सर ट्रैवल करते हैं या ऐसे एरिया में रहते हैं जहां नेटवर्क की दिक्कत रहती है. WhatsApp पर सैटेलाइट कॉलिंग से अब कनेक्टिविटी बेहतर हो सकेगी.

व्हाट्सऐप पर आने वाला है कमाल का फीचर

मेटा अपने यूजर्स की सुविधा के लिए हर दिन किसी ना किसी नए फीचर की टेस्टिंग करता रहता है. कंपनी बीटा वर्जन पर एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रही है जो किसी भी मैसेज की सच्चाई जानने में मदद करेगा. जल्द ही व्हाट्सऐप मैसेज में Ask Meta AI दिखाई देगा. इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आप फॉरवर्डेड मैसेज के बारे में और ज्यादा जानकारी हासिल कर सकेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.