Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

Tanker Blast मामले में नई Update, सामने आई दिल दहला देने वाली तस्वीरें

24

जालंधर/होशियारपुर : होशियारपुर जालंधर मार्ग पर स्थित गांव मंडियाला में एल.पी.जी. गैस का भरा टैंकर और पिकअप वैन के बीच भीषण टक्कर होने से बड़ा हादसा हो गया। यह हादसा रात के समय हुआ, जिससे उठती आग और लगातार हो रहे विस्फोट से ग्रामीण दहशत में आ गए और लोग अपने घरों से बाहर खेतों की ओर भागे। हादसे को बयां करती भयावह तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरें देखकर हर किसी की रूह कांप गई।

हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। स्थानीय निवासियों और प्रशासन ने घटनास्थल पर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन ज़िला प्रशासन से नाराज़ लोगों ने अब होशियारपुर-जालंधर रोड जाम कर दिया है। लोग गांव मंडियाला में बैठ गए हैं और उनका कहना है कि जब तक प्रशासन कार्रवाई नहीं करता, वे सड़क से नहीं हटेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि घायलों की हालत भी बेहद गंभीर है। प्रत्यक्षदर्शी गुरप्रीत गोल्डी और रमेश ने बताया कि आग की लपटें 4 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही थीं। कई घर जलकर खाक हो गए।

गौरतलब है कि होशियारपुर में रसोई गैस से भरे एक टैंकर में विस्फोट हो गया। एक मिनी ट्रक से टकराने के बाद टैंकर पलट गया। गैस लीक होने के बाद आग इतनी तेज़ी से फैली कि आसपास का इलाका इसकी चपेट में आ गया। घरों में सो रहे लोग झुलस गए। लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर भागे। दमकल, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। लोगों को तुरंत उनके घरों से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। मरीजों की संख्या ज़्यादा होने के कारण अस्पताल में बिस्तरों की कमी हो गई। एक बिस्तर पर दो-दो मरीजों को रखकर इलाज शुरू किया गया। इस हादसे में 30 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.