Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

PM मोदी के मंच पर RJD के विधायक, गया की रैली में आए नजर

38

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के गयाजी पहुंचे थे. यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया. इसके साथ ही आरजेडी पर जमकर निशाना साधा है. इस बीच एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई है. ऐसा माना जा रहा है कि इस तस्वीर के बाद अब बिहार में आरजेडी को झटका लगने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि पीएम मोदी के इस कार्यक्रम में आरजेडी के दो विधायक भी शामिल हुए थे. यही नहीं उन्होंने मंच भी साझा किया. अब तस्वीरों के सामने आने के बाद बवाल मचा हुआ है.

बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि नवादा से राजद विधायक विभा देवी और रजौली से विधायक प्रकाश वीर को पार्टी की गतिविधियों से अलग किया जा चुका है. इसके बाद ये दोनों विधायक आज पीएम मोदी के मंच पर नजर आए हैं. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मंच पर मौजूद थे.

दोनों ही आरजेडी के विधायक पिछले कई दिनों से अपनी पार्टी से दूरी बनाए हुए थे. हालांकि पार्टी ने भी उन्हें कार्यक्रमों से दूर कर रखा था. अब ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाले समय में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल हो सकते हैं. तस्वीरें सामने आने के बाद से ही आरजेडी के खेमे में हड़कंप मचा है. चुनावी समर में विधायक अगर दूसरे दल में जाते हैं तो आरजेडी के लिए बड़ा झटका होगा.

RJD का बयान आया सामने

विधायकों की तस्वीरें सामने आने के बाद राजद का बयान भी सामने आया है. राजद ने कहा कि इन दोनों विधायकों को पहले से ही पार्टी की गतिविधियों से अलग किया जा चुका है. पिछले दिनों वोटर अधिकार यात्रा के दौरान भी विभा देवी की शिकायत स्थानीय जनता ने तेजस्वी यादव से की थी. ऐसा भी कहा जा रहा है कि पार्टी ने उनका टिकट काटने का पूरा मन बना लिया था. इसकी भनक लगते ही उन्होंने दूसरे दल में अपना राजनीतिक भविष्य तलाशना शुरू कर दिया है.

पति को सजा होने के बाद राजनीति में आईं थी विभा

विभा देवी के राजनीतिक करियर की बात की जाए तो उन्होंने अपने पति के जेल जाने के बाद राजनीति में एंट्री की थी. पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव को दुष्कर्म मामले में सजा मिलने के बाद चुनाव लड़ने से अयोग्य कर दिया गया था. उन्होंने पति की जगह खुद चुनाव लड़ा था और आरजेडी से विधायक बनी थी. इसके अलावा अगर प्रकाश वीर की बात की जाए तो वे लंबे समय से आरजेडी के खेमे से राजनीति करते आए हैं. हालांकि अब ऐसा माना जा रहा है कि उनका ये साथ अब लगभग टूटने की कगार पर है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.