Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भोपाल के जनता क्वार्टर्स में हंगामा: फ्लैट तोड़े जाने के डर से 6 महिलाओं ने खाया जहर, हमीदिया अस्पता... यमुना में मरी मछलियां डालने का आरोप: दिल्ली सरकार ने दिए एफआईआर के निर्देश, आप ने किया पलटवार रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, जानिए फिल्म के बजट, ओटीटी और सैटेलाइट राइट्स की प... छठ महापर्व 2026: अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, कहें— हैप्पी छठ पूजा फरीदाबाद मर्डर केस: कुत्ते की गंदगी और पार्किंग विवाद से शुरू हुई थी खौफनाक रंजिश, आरोपी मोनू शर्मा ... तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम में अंधविश्वास का खौफनाक मंजर: जादू-टोने के शक में दो बुजुर्गों की ह... हाजीपुर में युवक को घर से बुलाकर गोली मारने और शव गायब करने का मामला गरमाया, सांसद पप्पू यादव ने पीड... वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत आगरा में मैथ्स टीचर हत्याकांड का खुलासा, पूर्व छात्रा को ब्लैकमेल करने पर छात्र ने की थी हत्या उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा प्लान: नवंबर के अंत से यूपी दौरे पर आ सकते हैं गृह मंत्री ...

Chandigarh में बदलेगा मौसम, अगले 4 दिन झमाझम बारिश, पढ़ें Latest Update

119

चंडीगढ़ः लगातार दूसरे दिन सूरज निकलने से चमकी धूप के बीच बढ़े पारे और उमस ने वीरवार को गर्मी की चुभन तीखी बनाए रखी। सुबह से ही साफ खुले आसमान से निकले सूरज के साथ तापमान बढ़ता गया। 11 बजे के बाद तापमान 30 डिग्री को पार कर गया लेकिन हवा में नमी की मात्रा से बढ़ी उमस से लोगों को बेहाल किया।

मंगलवार के बाद एक बार फिर अधिकतम तापमान 35 डिग्री को पार कर गया लेकिन आने वाले दिनों में शहर में अच्छी बारिश के आसार बन गए है।  एक साथ 3 वैदर सिस्टम के मिलने से 22 अगस्त से 26 अगस्त के बीच बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़ रही नमी के साथ अप्पर एयर  साइक्लोनिक सर्कुलेशन के साथ मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 22 अगस्त से 26 अगस्त दोपहर तक चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत में अच्छी बारिश की संभावनाएं बताई गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.