Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gurugram Police Action: राजस्थान से गिरफ्तार मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला कोर्ट में पेश, 1 अक्टूबर को ह... Haryana Petrol Pump Association: प्रति लीटर कमाई से ज्यादा चार्ज, जानिए क्यों यूपीआई पेमेंट का विरोध... Pehowa Sadar Police Action: कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे के बाद फरार बस चालक की तलाश जारी, पुलिस खंगाल... Haryana Police Crime News: कैथल में पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज, 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का ... Chandigarh News: मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के कार्यों से गदगद हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज, कहा- संकट के... Amritsar ASI Murder Case: शहीद ASI हरजीत सिंह के परिवार को ₹2 करोड़ का मुआवजा; CM भगवंत मान का बड़ा ... Ludhiana Horror: घर में घुसकर किशोरी को किडनैप कर शिमला ले गया आरोपी, 1 महीने तक होटल में बंधक बनाकर... Punjab DA Hike News: कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत; DA 42% से बढ़कर हुआ 50%, अगले वेतन के साथ मिलेगा... Gurdaspur Road Accident: दीनानगर में दर्दनाक सड़क हादसा; रेत से भरे टिप्पर ने बाइक सवार को रौंदा, डा... Kharar Theft Case: 29 जुलाई और 7 सितंबर को चोरी हुए ट्रैक्टर बरामद; सदर पुलिस ने मेरठ और दिल्ली से द...

प्रेमानंद जी महाराज की दोनों किडनी फेल! MP का मुस्लिम युवक बोला मैं करूंगा डोनेट..

117

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के इटारसी कस्बे में रहने वाला एक मुस्लिम युवक इन दिनों इंसानियत की नई कहानी लिख रहा है। मशहूर संत प्रेमानंद महाराज की बिगड़ती तबीयत की खबर जब उसे मिली, तो उसने बिना देर किए अपनी एक किडनी दान करने का फैसला किया।

युवक ने इसके लिए नर्मदापुरम के कलेक्टर को एक औपचारिक पत्र भी भेजा है, जिसमें उसने महाराज को अपनी किडनी देने की इच्छा जताई है। पत्र में युवक ने लिखा है कि प्रेमानंद महाराज ने हमेशा समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश दिया है, इसलिए वह उनकी सेवा करना अपना सौभाग्य मानता है।

जानकारी के मुताबिक, प्रेमानंद महाराज की तबीयत काफी दिनों से ठीक नहीं है, और डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी है। जैसे ही यह खबर आम हुई, कई श्रद्धालुओं ने आगे आकर मदद की पेशकश की, लेकिन इटारसी के मुस्लिम युवक जिसका नाम आरिफ खान की पहल ने सभी का दिल जीत लिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कदम सामाजिक सौहार्द का बड़ा उदाहरण है, जो बताता है कि इंसानियत धर्म और जात-पात से कहीं ऊपर होती है। आरिफ खान ने बताया कि प्रेमानंद महाराज जी के बारे में सोशल मीडिया के जरिए पता चला था कि उनकी किडनी खराब है और मैं अपनी किडनी डोनेट करना चाहता हूं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.