Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Prashant Kishor Delhi Visit: दिल्ली में जनसुराज के समर्थकों से मिले प्रशांत किशोर, राष्ट्रीय राजधानी... Delhi Stray Dogs Report: जानिए दिल्ली में क्यों बढ़ रहे हैं कुत्तों के हमले, पुरुषों और बच्चों पर ज्... Sukhbir Khalifa FIR Noida: पर्थला फ्लाईओवर पर प्रदर्शन के दौरान हंगामा, रास्ता रोकने और सरकारी संपत्... Tilak Nagar Slap Case Update: PWD मंत्री परवेश वर्मा के खिलाफ 5 शिकायतें दर्ज, लेकिन अभी तक कोई FIR ... Weather Forecast Today: मौसम का रौद्र रूप, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य भारत समेत इन राज्यों में बरसे... Ujjain Road Widening: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच शाही मस्जिद हटाने पर हंगामा, पुलिस ने संभाला ... Raipur News: फिफ्टी परसेंट से ज्यादा संघर्ष के बाद रितेश पाल बने डांस रियलिटी शो के चैंपियन, मां के ... Gold and Silver Price Today: आज सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए क्या हैं आपके शहर के ताजा भ... देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स...

अगले सीजन में नए नाम के साथ मैदान में उतरेगी नीता अंबानी की टीम, लिया गया बड़ा फैसला

36

मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी अपनी टीम का नाम बदलने जा रही हैं. अगले सीजन में उनकी टीम नए नाम के साथ मैदान में उतरेगी. इस सीजन में उनकी टीम इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन कर रही है और 6 मैचों में से 5 मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज करके पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई है. इसके बावजूद साल 2026 में उनकी टीम ओवल इनविंसिबल्स का नाम बदल जाएगा. इंग्लैंड में खेली जा रही द हंड्रेड लीग में ओवल इनविंसिबल्स की टीम में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस का 49 फीसद हिस्सा है.

ओवल इनविंसिबल्स का बदलेगा नाम

रिपोर्ट्स के मुताबिक अंबानी परिवार द हंड्रेड लीग की टीम ओवल इनविंसिबल्स का नाम बदलना चाहती है. इसी के चलते साल 2026 में इस टीम का नाम बदलकर एमआई लंदन कर दिया जाएगा. मुंबई इंडियंस के ओनर ने इस साल की शुरुआत में 123 मिलियन यूरो में टीम में 49 फीसद की हिस्सेदारी खरीदी थी. नाम बदलने के बाद एमआई लंदन, अंबानी परिवार के स्वामित्व वाली टीमों की सूची में एक नया नाम जुड़ जाएगा. इसमें एमआई केपटाउन, मुंबई इंडियंस, डब्ल्यूपीएल में मुंबई इंडियंस, एमआई न्यूयॉर्क, एमआई एमिरेट्स शामिल हैं.

MI ब्रांड को लेकर उत्सुक है अंबानी परिवार

रिपोर्ट्स के मुताबिक सरे की इच्छा के खिलाफ ओवल इनविंसिबल्स नाम बदलकर अगले साल एमआई लंदन किया जाएगा. इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) द हंड्रेड में काउंटी नामों के इस्तेमाल पर रोक लगाती है. ऐसे में अगर नाम बदला जाता है तो ECB को इसमें कोई परेशानी नहीं होगी.रिपोर्ट्स के मुताबिक अंबानी परिवार एमआई ब्रांड को लेकर बहुत उत्सुक था और इस बात पर जोर दे रहा था कि टीम का नाम एमआई ओवल न होकर एमआई लंदन होना चाहिए.

द हंड्रेड में ओवल इनविंसिबल्स का शानदार प्रदर्शन

द हंड्रेड में ओवल इनविंसिबल्स की टीम इस समय शानदार प्रदर्शन कर रही है और पॉइंट्स टेबल के टॉप पर मौजूद है. ट्रेट रॉकेट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ओवल इनविंसिबल्स के जॉर्डन कॉक्स और सैम करन ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम को 11 गेंद शेष रहते 6 विकेट से शानदार जीत दिलाई. ओवल इनविंसिबल्स 6 में से 5 मुकाबले अब तक जीत चुकी है. सैम बिलिंग्स इस टीम के कप्तान हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.