Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Koderma Murder Case: अवैध संबंध के चक्कर में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को दी दर्दनाक मौत, झोलाछा... Haryana Congress Campaign: हरियाणा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान’ को मिलेगी रफ्तार, AICC ने नियुक्त ... Panchkula Thar Stunt Action: सोशल मीडिया पर रील्स के लिए स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, पंचकula पुलिस ने ... Panipat Crime News: पानीपत टोल प्लाजा के पास युवक के पैर में मारी गोली, ऑटो का इंतजार कर रहे शख्स पर... Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में हरियाणा पुलिस का बड़ा एक्... Panipat News: पानीपत में हनुमान स्वरूप की टोली के साथ चल रहा नाबालिग हाईटेंशन तार की चपेट में आया, इ... Karnal Road Accident: करनाल में तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, भाई को टीका लगान... Haryana Electricity Privatization: गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण के निजीकरण पर घमासान, कर्मचारिय... Anil Vij Statement on Electricity Privatization: मैं खुद बिजली निजीकरण के खिलाफ हूं— गुरुग्राम और नू... Haryana Free Dialysis Services: हरियाणा के किडनी मरीजों के लिए बड़ी खुशखबरी, 15 उपमंडल अस्पतालों में...

दिल्लीः CM रेखा गुप्ता पर हमले के बाद हटाए गए पुलिस कमिश्नर, IPS सतीश गोलचा होंगे नए CP

47

दिल्ली पुलिस को अपना फुल टाइम पुलिस कमिश्नर मिल गया है. भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अफसर सतीश गोलचा को आज गुरुवार को नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है. इससे पहले SBK Singh को पुलिस कमिश्नर बनाया गया था, लेकिन वह महज 20 दिन तक ही कमिश्नर के पद पर रह सके थे. उन्हें CM रेखा गुप्ता पर हुए हमले के 30 घंटे के अंदर हटा दिया गया.

आईपीएस सतीश गोलचा, जो वर्तमान में तिहाड़ जेल के महानिदेशक हैं. उन्होंने पिछले साल 1 मई, 2024 को यह पदभार ग्रहण किया था, को कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से अगले आदेश तक दिल्ली के पुलिस कमिश्नर के पद पर नियुक्त किया गया है. वह 1992 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अफसर हैं.

Ips Dp

31 जुलाई को कमिश्नर बनाए गए थे एसबीके सिंह

गृह मंत्रालय की ओर से आज जारी एक आदेश के अनुसार, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा को दिल्ली पुलिस का 26वां कमिश्नर नियुक्त किया गया है. 1992 बैच के आईपीएस गोलचा ने एसबीके सिंह का स्थान लिया है, जिन्होंने 31 जुलाई को अपने पूर्ववर्ती संजय अरोड़ा के रिटायर होने के बाद कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार संभाला था.

इससे पहले गोलचा ने दिल्ली पुलिस में स्पेशल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर), स्पेशल कमिश्नर (इंटेलीजेंस) और अरुणाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सहित कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं. उन्होंने दिल्ली पुलिस में डीसीपी और संयुक्त सीपी के रूप में भी कार्य किया है.

एसबीके सिंह ने ली थी संजय अरोड़ा की जगह

इससे पहले पिछले 31 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एसबीके सिंह को दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर बनाया गया था. एसबीके सिंह 1988 बैच के अधिकारी हैं और उन्हें 1 अगस्त से दिल्ली पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था.

एसबीके सिंह को संजय अरोड़ा की जगह दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर बनाया गया जो आज 31 जुलाई को रिटायर हो गए थे. एसबीके सिंह पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार संभालने के दौरान दिल्ली में होमगार्ड्स के डायरेक्टर जनरल के पद पर कार्यरत थे. इससे पहले तमिलनाडु कैडर के 1988 बैच के आईपीएस संजय अरोड़ा ने एक अगस्त, 2022 को राकेश अस्थाना की जगह दिल्ली पुलिस के कमिश्नर बनाए गए थे

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.