Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर कड़ा प्रहार, 55 लाख के इनामी समेत 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

36

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर करारा प्रहार हुआ है. दंतेवाड़ा और नारायणपुर में 55 लाख के इनामी समेत 29 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. सुरक्षाबलों के आगे सभी ने अपने-अपने हथियार डाल दिए. दंतेवाड़ा में 21 और नारायणपुर में 8 नक्सलियों ने सरेंडर किया. दंतेवाड़ा आत्मसमर्पण करने वाले 13 नक्सलियों पर 25.50 लाख रुपये का इनाम था.

वहीं, नारायणपुर में जिन आठ नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, उन पर 30 लाख रुपये का इनाम था. आत्मसमर्पण करने वालों में सुखलाल जुर्री, हिमांशु मिड़ियाम, कमला गोटा, और राजू पोडियाम जैसे बड़े नक्सली शामिल हैं. सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता और अन्य सुविधाएं प्रदान की गई हैं.

दंतेवाड़ा में 18 महीने में 390 नक्सलियों का आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा और नारायणपुर में 29 नक्सलियों का आत्मसमर्पण छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान और नियद नेल्लानार जैसे विकास कार्यक्रमों का परिणाम है, जिससे नक्सलियों में डर और संगठन छोड़ने की प्रवृत्ति बढ़ रही है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 18 महीनों में दंतेवाड़ा में 99 ईनामी सहित कुल 390 से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है.

नारायणपुर में इस साल 148 नक्सलियों ने किया सरेंडर

नारायणपुर जिले में इस साल अब तक कुल 148 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों पर पुलिस दल पर हमला करने और नक्सली बंद सप्ताह के दौरान सड़क खोदने, पेड़ काटने और नक्सली बैनर, पोस्टर लगाने जैसी घटनाओं में शामिल होने का आरोप है.

मार्च 2026 तक नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा देश- शाह

पिछले साल अगस्त में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त कर दिया जाएगा. शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार के सत्ता में आने के बाद नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. दिसंबर 2023 से एक साल में 2619 नक्सलियों को गिरफ्तार, आत्मसमर्पण या ढेर किया गया. उन्होंने कहा कि नक्सली हिंसा में मरने वालों की संख्या में 70 फीसदी की कमी आई है और कई राज्य नक्सल प्रभाव से मुक्त हो चुके हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.