Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में कार्यक्रम, सनातनी विनोद बिंदल बोले – महादेव सबका कल्याण... Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा? Gut Health: आंतों की सफाई के लिए सुबह उठते ही करें ये 1 काम, पेट की सारी गंदगी हो जाएगी बाहर Shivpal Yadav on Brajesh Pathak: 'चोटी विवाद' पर डिप्टी सीएम को घेरा, बोले- पाप के भागी आप भी होंगे

छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, 1 सितंबर है अंतिम तारीख

11

जालंधर : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘रीडिंग चैलेंज’ प्रतियोगिता की घोषणा की है। यह प्रतियोगिता छात्रों की रीडिंग स्पीड, समझ और एक्यूरेसी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। रीडिंग चैलेंज हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा, और छात्र किसी एक या दोनों भाषाओं में भाग ले सकते हैं।

प्रतियोगिता दो चरणों में होगी आयोजित:

पहला चरण (ऑफलाइन): 8 से 11 सितंबर 2025

-सीबीएसई से मान्यता प्राप्त सभी स्कूल प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 18 अगस्त से 1 सितंबर तक चलेगी।
-इस चरण में स्कूल स्तर पर रीडिंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा।
-प्रत्येक स्कूल द्वारा शीर्ष 10 छात्रों का चयन किया जाएगा (हर कक्षा 6 से 10 तक से 2 छात्र)।

 दूसरा चरण (ऑनलाइन): 8 से 14 अक्टूबर 2025

-चयनित छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन 15 से 26 सितंबर 2025 के बीच किया जाएगा।
-यह चरण कंप्यूटर आधारित होगा और 8, 9, 13, व 14 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।
-इसमें छात्रों की रीडिंग स्पीड और सटीकता (accuracy) की विशेष परख की जाएगी।

प्रमाणपत्र और पुरस्कार:

दूसरे चरण में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को सीबीएसई द्वारा ई-सर्टिफिकेट दिया जाएगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रशंसा प्रमाणपत्र से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे। इस प्रतियोगिता के ज़रिए छात्रों में नियमित पठन प्रवृत्ति को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जो न केवल उनकी अकादमिक सफलता में सहायक होगा बल्कि उनके व्यक्तिगत विकास में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.