Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
QR Code Security Degrees Jharkhand: आधुनिक तकनीक से लैस वाटरप्रूफ और फायरप्रूफ डिग्रियां पाकर खिले व... Arjun Munda Press Conference: भूमि अधिनियम के उल्लंघन और अवैध निर्माण को लेकर सरकार श्वेत पत्र जारी ... Dhamtari News: मगरलोड नाले में बही 14 साल की छात्रा तराना निषाद का शव 3 दिन बाद महानदी से बरामद, परि... Bhanupratappur Forest Division: मजदूरी का पैसा न मिलने पर सड़क पर उतरे ग्रामीण, वन विभाग ने जल्द भुग... MP Crime and Social News: छपारा के जामुन टोला गांव में शराब और जुआ-सट्टे पर प्रतिबंध, थाने पहुंचकर म... Jyotiraditya Scindia in Gwalior: केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने निभाई 300 साल पुरानी परंपरा, मंसूर शाह क... MP Wildlife News: इंदौर से आई विशेष टीम ने बुरहानपुर में पकड़ा रीछ, शहडोल के केशवाही में भी भालू के ... Bhopal News: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर पुलिस की पैनी नजर, प्रशासन ने लोगों से की शा... MP Fraud News: रतलाम में करोड़ों की ठगी और संपत्तियों की जांच तेज, आरोपी महिला के कारनामों से जुड़ी ... Clean Drinking Water Bihar: नल-जल योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीएचईड...

पंजाब में झमाझम बारिश, शनिवार तक जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

35

पंजाब भर में सुबह से तेज बारिश हो हो रही है। मौसम विभाग द्वारा चेतावनी जारी की गई है कि 23 अगस्त तक तेज बारिश के आसार रहेंगे। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जिला अमृतसर, तरनतारन, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, बरनाला, मानसा, बठिंडा समेत ज़्यादातर ज़िलों में 21 और 22 अगस्त को मौसम शुष्क रहेगा। वहीं 23 अगस्त को मौसम में बड़ा बदलाव हो सकता है। विभाग के अनुसार, पंजाब के ज़्यादातर हिस्सों में भारी से मध्यम बारिश की संभावना है। ख़ास तौर पर पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, फ़तेहगढ़ साहिब, एस.ए.एस. नगर, पटियाला, संगरूर, बरनाला, मालवा ज़िलों में बारिश होने की संभावना है।

3 फीट तक खोले गए भाखड़ा बांध के फ्लड गेट
हिमाचल प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण भाखड़ा बांध के जल स्तर में लगातार बढ़ौतरी हो रही है और भाखड़ा बांध का जल स्तर आज सायं 6 बजे तक 1665.49 फीट दर्ज किया गया। सायं 3 बजे भाखड़ा बांध के 1 फीट तक फ्लड गेट खोले गए, 4 बजे 2 फीट और सायं 5 बजे 3 फीट तक खोल दिए गए। बी.बी.एम.बी. प्रबंधन के अनुसार अभी भाखड़ा बांध के फ्लड गेट टैस्टिंग के लिए खोले गए हैं। सोमवार को टैक्‍नीकल कमेटी की हुई मीटिंग में बढ़ रहे पानी की समीक्षा की गई और कमेटी के अनुसार भाखड़ा बांध में बढ़ रही पानी की आवक को देखते हुए फ्लड गेट खोलने का फैसला लिया गया।

इस पर प्रबंधन और प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए हैं। आज सायं भाखड़ा बांध की गोबिंद सागर झील में पानी की आवक 60566 क्यूसिक दर्ज की गई और भाखड़ा बांध से टरबाईनों और फ्लड गेटों के माध्यम से नंगल डैम झील के लिए करीब 43300 क्यूसिक पानी छोड़ा गया। भाखड़ा बांध की जल स्तर की क्षमता 1680 फीट तक है और अब जल स्तर खतरे के निशान से करीब 14.51 फीट दूर है और अभी बरसात का सीजन काफी है। नंगल हाईडल नहर में 12350 क्यूसिक और श्री आनंदपुर साहिब हाईडल नहर में 10150 क्यूसिक पानी छोड़ने अलावा नंगल डैम से सतलुज दरिया में 20650 क्यूसिक पानी छोड़ा गया। इस संबंध में नंगल और श्री आनंदपुर साहिब के एस.डी.एम. ने कहा कि कि अभी तक सतलुज दरिया के किनारे रहने वाले लोगों के लिए खतरे वाली कोई बात नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.