Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

ग्रेटर नोएडा वालों के लिए गुड न्यूज… परी चौक पर बनेगा फुटओवर ब्रिज, हादसों में आएगी कमी

33

ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर अक्सर आपने ट्रैफिक देखा होगा. पैदल चलने वाले यात्रियों को यहां जान जोखिम में डालकर सड़क पार करनी पड़ती है. इससे कई बार वो हादसों का भी शिकार हो जाते हैं. लेकिन अब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने हादसों को रोकने का उपाय निकाल लिया है. परी चौक पर फुटओवर ब्रिज (FOB) का निर्माण करवाया जाएगा.

इसका प्रस्ताव तैयार हो गया है. इसके बनने से लोगों को जान जोखिम में डालकर सड़क पार नहीं करनी पड़ेगी. परी चौक पर ट्रैफिक का सबसे अधिक दबाव रहता है. वाहनों की आवाजाही हमेशा लगी रहती है. ऐसे में पैदल यात्रियों को सड़क पार करने में काफी दिक्कत होती है. हादसे की आशंका बनी रहती है. नोएडा की तरफ और यमुना एक्सप्रेसवे से होकर जाने वाली ज्यादातर बसें परी चौक पर ही आकर रुकती हैं.

दूसरे तुगलपुर गांव के लोगों को परी चौक के समीप स्थित प्राचीन झाडे वाले मंदिर जाने के लिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे को पार करना पड़ता हैय हादसे की आशंका को देखते हुए एफओबी बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही है. प्राधिकरण ने पैदल यात्रियों की परेशानी को देखते हुए एफओबी बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है.

मेट्रो स्टेशन के पास बनेगा ओवरब्रिज

प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार निम ने बताया कि प्रस्तावित एफओबी नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर परी चौक मेट्रो स्टेशन (तुगलपुर के समीप) के पास बनाया जाएगा. इससे पैदल यात्रियों के लिए तुगलपुर की तरफ से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की नोएडा लेन और ग्रेटर नोएडा लेन की तरफ आना-जाना आसान हो जाएगा. इसके निर्माण पर लगभग पांच करोड़ रुपये का खर्च आएगा.

आठ से ज्यादा फुटओवर ब्रिज बने हैं

अधिकारी के मुताबिक एफओबी के प्रस्ताव को सैद्धांतिक और प्रशासनिक मंजूरी मिलते ही निविदा की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा. ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आठ से अधिक एफओबी बनने हैं. इनमें से तीन एफओबी बनकर तैयार हो गए हैं, जबकि सूरजपुर-कासना मार्ग पर जिला न्यायालय, जगत फार्म मार्केट और सेक्टर अल्फा-1 के सामने निर्माण कार्य चल रहा है.

सब-वे बनाने की भी तैयारी

परी चौक पर जाम की समस्या बढ़ रही है. ऐसे में इसको नए तरीके से डिजाइन करने की जरूरत महसूस की जा रही हैय इसके विस्तार में सबसे बड़ी बाधा जमीन की कमी आ रही है. इसको देखते हुए प्राधिकरण एक बार फिर प्रयास कर रहा है. पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए परी चौक पर एफओबी के साथ सब-वे के विकल्प पर भी काम चल रहा है. दिल्ली के कनॉट प्लेस की तर्ज पर सब-वे का निर्माण कराए जाने की मांग की गई है. आईआईटी दिल्ली से इसकी जांच कराई जा रही है. अधिकारी के मुताबिक आईआईटी की रिपोर्ट के आधार पर प्रस्ताव तैयार किया जाएगा. प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.