Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हिमाचल से लद्दाख तक रेल नेटवर्क, 1.31 लाख करोड़ की लागत से बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन लखनऊ ट्रिपल मर्डर की तर्ज पर कानपुर में खूनी संघर्ष, जमीनी विवाद में एक पक्ष ने चार लोगों को मारी गो... Kedartal Trekker Rescue Operation Uttarkashi: उत्तराखंड के केदारताल में लापता ट्रेकरों की तलाश तेज, ... गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम योगी और नितिन नबीन ने कांग्रेस पर... दरभंगा में सोशल मीडिया पर प्यार और शादी का झांसा देकर इंजीनियर से डेढ़ करोड़ की ठगी, शेयर बाजार में ... दिल्ली के स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, खेलकूद के बाद क्लासरूम में गिरी तीसरी कक्षा की मासूम और... चार साल बाद सेना से नहीं बाहर होंगे 75% अग्निवीर, मोदी कैबिनेट के नए फैसले से युवाओं को मिला बड़ा मौ... न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, अर्शदीप ... रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर करेंगी एक्टिंग की दुनिया में कदम, फिल्म 'रामायण' में नजर ... अमेरिका में ट्रंप की हार के बाद तेहरान में लगा 'We Will Kill Trump' का पोस्टर, नेतन्याहू पर भी कसा त...

दाढ़ी खींची, थप्पड़ बरसाए और लगवाए ‘जय श्री राम’ के नारे… उत्तराखंड में मुस्लिम बुजुर्ग के साथ बदसलूकी; तीन गिरफ्तार

123

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में 15 अगस्त के दिन एक मुस्लिम बुजुर्ग व्यक्ति के साथ तीन लोगों ने जमकर मारपीट की. उन पर जबरन ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाने का दबाव डाला गया. यही नहीं युवकों ने बुजुर्ग की दाढ़ी तक खींची और उन पर थप्पड़ बरसाए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो उत्तराखंड पुलिस ने मामले में तुरंत एक्शन लिया और तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

पीड़ित बुजुर्ग की पहचान रिजवान के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के छुटमलपुर गांव के रहने वाले हैं. वहीं आरोपियों की पहचान मुकेश भट्ट, मनीष और नवीन भंडारी के रूप में हुई. तीनों युवकों ने रिजवान से भारत माता की जय बोलने के लिए कहा, जब रिजवान ने ‘भारत माता की जय‘ बोल दिया. फिर उन्होंने रिजवान पर ‘जय श्री राम‘ का नारा लगाने का दबाव बनाया. रिजवान ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया और उनकी दाढ़ी खींचने लगे.

वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

बुजुर्ग रिजवान रेलवे में ब्लगर गाड़ी चलाने का काम करते है. जब वह श्रीनगर के बद्रीनाथ धारा देवी मार्ग के पास एक ढाबे पर अपनी गाड़ी रोककर चाय पीने के लिए रुके. वहीं उनके साथ ये अभद्रता की गई. इस घटना से जुड़े तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए. वीडियो वायरल होने के बाद उत्तराखंड पुलिस भी हरकत में आई और वीडियो में बुजुर्ग शख़्स के साथ मारपीट करने वाले तीनों युवकों की पहचान की गई. इसके बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया.

तीनों आरोपियों की पहचान कर जेल भेजा

इसके बाद पुलिस ने तीनों की तलाश शुरू की और तीनों युवकों की पहचान मुकेश भट्ट निवासी श्यामपुर ऋषिकेश, मनीष निवासी फ़रसू डूंगरी पथ श्रीनगर और नवीन भंडारी निवासी उत्तरकाशी के रूप कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कई संगीन धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया. इसके अलावा उत्तराखंड पुलिस ने कहा कि देव भूमि उत्तराखंड में गुंडागर्दी करने वालों की जगह सिर्फ जेल की सलाखों के पीछे है. पुलिस ने लोगों अपील की है की किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें.

पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं रिजवान

श्रीनगर से वापसी सहारनपुर अपने घर लौटे रिजवान ने कहा कि वो पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं. पुलिस ने जो धाराएं आरोपियों पर लगाई हैं. वो बहुत कम हैं. आरोपियों के ऊपर ओर सख्त धाराएं लगनी चाहिए थीं. उन्हें डर है कि वो दुबारा काम पर गया तो उसके साथ कुछ भी हो सकता है. वहीं सपा के बेहट विधायक उमर अली खान ने देर रात रिजवान के छुटमलपुर स्थित घर पहुंचकर उससे मुलाकात की. सपा विधायक उमर अली खान ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और पीड़ित को न्याय मिले.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.