Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

लेफ्टिनेंट कर्नल शरद देव सिंह जामवाल का मना 100वां जन्मदिन, 47 से लेकर 71 तक हर युद्ध में लिया भाग

63

भारतीय सेना की टाइगर डिवीजन ने लेफ्टिनेंट कर्नल शरद देव सिंह जामवाल का 100वां जन्मदिन मनाया. जामवाल द्वितीय विश्व युद्ध के हीरो के रूप में जाने जाते हैं. जामवाल ने 1961 में गोवा मुक्ति अभियान, 1962 के भारत-चीन युद्ध और भारत-पाक युद्धों में भी सक्रिय रूप से भाग लिया था और देश की सेवा की.

13 अगस्त 1926 में जम्मू में जन्में कर्नल जामवाल के खून में ही देश सेवा का भाव है. जामवाल के पिता प्रभात सिंह खुद एक कर्नल थे. उन्होंने देश के प्रथम विश्व युद्ध में सक्रिय भूमिका निभाई थी. युद्ध में भाग लेना मानों उन्हें विरासत में मिली हो. जामवाल की प्रारम्भिक शिक्षा दून स्कूल में हुई. इसके बाद उन्होंने अपने स्नातक की पढ़ाई देहरादून के प्रिंस ऑफ वेल्स रॉल इंडियन मिलिट्री कॉलेज में हुई थी.

यहां देखें पोस्ट:

इन युद्धों में लिया भाग

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि लेफ्टिनेंट कर्नल जामवाल को द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम चरण के दौरान 1946 में 7वीं लाइट कैवलरी में शामिल किया गया था. उनके विशिष्ट सैन्य करियर में बर्मा अभियान, 1947-48 के भारत-पाक युद्ध, 1961 में गोवा की मुक्ति और 1962 के चीन-भारत युद्ध में सक्रिय भागीदारी शामिल है.

द्वितीय विश्व युद्ध मचा दी थी तबाही

द्वितीय विश्व युद्ध प्रथम विश्व युद्ध का परिणाम था. इस युद्ध ने दुनिया भर में हड़कंप मचा दिया था. यह युद्ध 1939 से 1945 तक दुनिया भर में फैला एक भयावह युद्द था. इस संघर्ष में लगभग 70 मिलियन लोगों की जान चली गई थी. यह युद्ध विश्व के दो गुटों के बीच हुआ, जिसमें एक गुट मित्र राष्ट्र और दूसरा गुट धुरी राष्ट्रों का था. मित्र राष्ट्रों में ब्रिटेन, फ्रांस, संयुक्त राज्य अमेरिका, सोवियत संघ और चीन शामिल थे, वहीं दूसरी तरफ धुरी राष्ट्रों में जर्मनी, इटली और जापान शामिल थे.

1961 का गोवा मुक्ति अभियान

1961 में शुरू हुआ गोवा मुक्ति अभियान का प्रमुख उद्देश्य गोवा, दमन और द्वीप को पुर्तगालियों के चंगुल से छुड़वाना था. इस अभियान को ऑपरेशन विजय के रूप में भी जाना जाता है. गोवा से पुर्तगालियों को खदेड़ने के लिए 17 दिसंबर 1961 को ऑपरेशन विजय की शुरुआत की गई थी. इस ऑपरेशन में भारतीय सेना के लगभग 30 हजार सैनिकों ने भाग लिया था. पुर्तगालियों ने शुरू में इन सैनिकों का मुकाबला करने का फैसला किया लेकिन बाद में पुर्तगालियों ने अपनी हार मान ली और गोवा छोड़कर भाग गए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.