Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची... विवाद के बाद पहली बार मथुरा पहुंचे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री: बांके बिहारी के किए दर्शन, ब्र... रतलाम में भूमिपूजन समारोह के बाद आपस में भिड़े भाजपा नेता: ताल नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश परमार को सार्... कटनी की बरही नगर परिषद में सियासी उलटफेर: सामूहिक इस्तीफा देने वाले कांग्रेस पार्षदों में से चार अचा... राजस्थान के रतनपुरा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव: सुसनेर विधायक भैरों सिंह परिहार के पुत्र के नि...

डर के साए में मरीज और डॉक्टर, दहशत ऐसी कि इमरजेंसी में ही पहुंचते हैं लोग… सरकारी अस्पताल की कहानी

60

देश में स्वास्थय एक बड़ा मुद्दा है. इस पर समय-समय पर बात भी खूब होती है, लेकिन आज भी हमारे देश में कई ऐसे राज्य हैंं, जहां सरकारी अस्पतालों की हालत ठीक नहीं है. ऐसा ही एक सरकारी अस्पताल राजस्थान के पाली जिले की तहसील मारवाड़ जंक्शन के जोजावर गांव में है. ये राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है. इसका भवन सालों पुराना है.

इतना ही नहीं अब इस राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन पूरी तरह से जर्जर हालत में पहुंच चुका है. यहां डर के साए में अस्पताल का स्टाफ मरीजों का इलाज करता है. वहीं मरीजों में भी डर बना रहता है. मरीज डर के साए में ही यहां अपना इलाज कराते हैं क्योंकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन भवन जर्जर हालत में है. ऐसे में यहां से कभी भी कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है.

बारिश में भवन की हर छत से पानी गिरता है

राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की हर दीवार और छत इसकी जर्जर हालत की कहानी कहती है. इसके बाद भी आलम ये है कि जिम्मेदार लोग इस पर जरा भी ध्यान नहीं दे रहे हैं. राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन की हालत बड़ी दयनीय है. बारिश में यहां भवन की हर छत से पानी गिरता है. भवन की दीवारेंं बहुत ही क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं. दीवारों में दरारे तो हैं ही साथ ही उनका चूना तक उतर चुका है.

प्रयोगशाला से लेकर कंप्यूटर कक्ष तक खस्ता हालत में

हर दिन यहां भवन की दीवारों से चूना गिरता नजर आता है. कई जगहों पर जो ईंटें लगी हैं उनको भी साफ देखा जा सकता है. अस्पताल में कमरों के पीछे के भाग में दरारे आ चुकी हैं. यही नहीं प्रयोगशाला कक्ष के पीछे का भाग, लेबर रूम की पीछे की दीवार, लेबर रूम गैलरी, वार्ड और गैलरी के हिस्से के साथ-साथ कंप्यूटर कक्ष समेत कई जगहों पर दीवारों में दरारों को देखा जा सकता है.

जोजावर के चिकित्सा प्रभारी ने माना कि अस्पताल का भवन पुराना हो चुका है. कुछ हिस्से काफी जर्जर हालत में हैं. इस कारण भवन की मरम्मत की जरूरत है. इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.