Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ...

दौसा में ट्रक से जा टकराई पिकअप गाड़ी, 11 लोगों की मौत, 14 घायल… खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु

9

राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी ट्रक से टकरा गई है. इस हादसे में 11 लोगों ने अपनी जान गंवा दी. जबकि, 14 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 9 की हालत गंभीर है. मरने वालों में सात बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं.

पुलिस के मुताबिक, सभी श्रद्धालु एक पिकअप पर सवार थे, जिसकी ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई. गंभीर रूप से घायल 9 लोगों को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर कर दिया गया है. जबकि अन्य घायलों को दूसरे अस्पताल में इलाज जारी है. सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं. वे खाटू श्याम जी और सालासर बालाजी के दर्शन कर घर लौट रहे थे.

चश्मदीदों ने क्या बताया?

चश्मदीदों की मानें तो हादसा इतना दर्दनाक था कि पिकअप गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. हमें जोरदार धमाके सी आवाज आई. फिर अचानक चीख पुकार मच गई. हमने देखा कि पिकअप और ट्रक की जोरदार टक्कर हुई है. वहां लोग चीख रहे थे. मदद की गुहार लगा रहे थे. हमने बिना देर किए पुलिस को सूचना दी. फिर पिकअप में फंसे लोगों को निकालने में भी पुलिस की मदद की. उसके बाद एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

मामले में क्या बोली पुलिस?

पुलिस ने कहा- फिलहाल इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर गलती किसकी थी. हमारी टीम ने मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. 11 की तो इस हादसे में मौत हो गई. मगर 15 घायलों में से 9 की हालत भी नाजुक है. उन्हें फौरन सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचाया गया है. हम हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं. हादसे का शिकार सभी लोग यूपी के रहने वाले थे. घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है. शवों को मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है.

(इनपुट: आशीष शर्मा)

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.