Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
एयर इंडिया फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में सनसनीखेज खुलासा, नशे में धुत पायलट हवा में 35 मिनट तक सोया झारखंड में 19 दिनों से सड़कों पर छात्र: देवेंद्र महतो बोले— 'आत्मा सत्याग्रह स्थल पर है', रघुवर दास ... जबलपुर में कॉलेज स्टूडेंट बनकर गांजा तस्करी: स्कूली बैग से निकला ₹5.6 लाख का गांजा, महंगे शौक ने बना... तेलंगाना के सदाशिवपेट में हैवानियत: सरकारी अस्पताल के शौचालय में नवजात की कुचलकर हत्या, पुलिस जांच म... आंध्र प्रदेश: आरोग्यश्री योजना से ऑपरेशन कराने पहुंचे मरीज को बताया 'मृत', विजयवाड़ा नगर निगम पर फर्... महाराष्ट्र की सियासत में नए सियासी समीकरणों की सुगबुगाहट, शरद पवार गुट और बीजेपी की मुलाकातों से हड़... लद्दाख के लेह में भूकंप के तेज झटके: रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता, पालघर में भी डोली धरती; जानें क्यो... वाराणसी स्मार्ट सिटी योजना के 10 वर्ष पूरे, 1000 करोड़ रुपये की लागत से बदली धर्मनगरी की सूरत और सीर... नागपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी में जा रहे दोस्तों की कार ट्रक में घुसी, 2 की मौके पर म... देश भर में मॉनसून का तांडव: दिल्ली से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज आपके राज्य में कैस...

आजादी के जश्न में खलल डालेगी बारिश! 15 अगस्त पर दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

89

देश की आजादी का दिन यानी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त अब ज्यादा दूर नहीं है. हर साल 15 अगस्त को लाल किले पर तिंरगा फहराया जाता है. देश के प्रधानमंत्री लाल किले पर तिरंगा फहराते हैं. दिल्ली समेत देश भर में लोग आजादी का जश्न मनाते हैं. पतंगबाजी करते हैं. ऐसे में 15 अगस्त को दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है. इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से ताजा अपडेट दिया गया है.

मौसम विभाग के अनुसार, 15 अगस्त को दिल्ली में मौसम थोड़ा गड़बड़ रह सकता है. 15 अगस्त को देश की राजधानी में आंधी के साथ बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है. 15 अगस्त के दिन गर्जन वाले बादल बनने के साथ हल्की वर्षा के दो दौर होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है.

16 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम

इस दिन बारिश का एक दौर सुबह में जबकि, बरसात का दूसरा दौर शाम से रात के बीच देखने को मिल सकता है. बारिश के कारण लोगों को आजादी के जश्न और पतंगबाजी में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं. वहीं तापमान की बात करें तो 15 अगस्त के दिन दिल्ली में अधितम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 15 अगस्त के अगले दिन 16 अगस्त को भी दिल्ली में आंधी और हल्की बारिश या फुहारें देखने को मिल सकती हैं.

इस पूरे हफ्ते दिल्ली में बारिश

दिल्ली में 16 अगस्त को अधिकतम 33 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. बता दें कि दिल्ली में रविवार को दिन भर धूप निकली रही. वहीं मौसम विभाग आज यानी सोमवार को दिल्ली में आंधी के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है. मौसम विभाग के मुताबिक इस पूरे हफ्ते में दिल्ली में बारिश देखने को मिल सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.