Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

नेलपेंट रिमूवर खत्म हो जाए तो किन चीजों से छुड़ा सकते हैं नेल पॉलिश

61

नेल पॉलिश लगाने से हाथों की सुंदरता कई गुना बढ़ जाती है. ज्यादातर लड़कियों को ट्रेंड या फिर ओकेजन के हिसाब से नेलपेंट लगाना पसंद होता है और इस वजह से कई बार इसे नेल्स से रिमूव भी करना पड़ता है, लेकिन इसे हटाना कभी-कभी झंझट भरा भी हो सकता है. दरअसल अगर अचानक नेल पॉलिश रिमूवर खत्म हो जाए तो काफी परेशानी होती है, लेकिन आपको बहुत ज्यादा परेशान होना नहीं पड़ेगा, क्योंकि आपके घर में ही कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें यूज करके आप आसानी से नेलपेंट रिमूव कर सकती हैं. यहां तक कि नेल पॉलिश से भी नेल पॉलिश रिमूव हो जाती है, तो चलिए जान लेते हैं कैसे.

ब्यूटी-मेकअप से जुड़े कई DIY हैक्स होते हैं जो लास्ट मिनट प्रॉब्लम्स को फिक्स करने के लिए कारगर रहते हैं. इससे कई बार टाइम के साथ ही पैसे की भी बचत हो जाती है. तो चलिए जान लेते हैं कि अगर रिमूवर न मिले तो नेलपेंट कैसे रिमूव करें.

हैंड सेनेटाइजर से कमाल रिजल्ट

कोविड के बाद से ज्यादातर घरों में हैंड सैनिटाइजर आसानी से मिल जाता है. ये आपके लिए नेलपेंट रिमूवर का भी काम करेगा, क्योंकि इसमें अल्कोहल की मात्रा होती है. थोड़ा सा सैनिटाइजर कॉटन बॉल पर लगाएं और धीरे-धीरे नेल पर रगड़ने से कुछ ही देर में नेल पॉलिश साफ हो जाएगी.

नेल पॉलिश भी है रिमूवर

भले ही ये थोड़ा सा अजीब लगे लेकिन काफी कारगर हैक है. नेलपेट छुड़ाने के लिए उस पर एक फ्रेश नेल पॉलिश का हैवी कोट लगाएं और फिर तुरंत रूई से क्लीन कर लें. इसे दो बार करने से पुरानी नेलपेंट पूरी तरह रिमूव हो जाएगी.

परफ्यूम करें इस्तेमाल

नेलपेट साफ करने के लिए परफ्यूम भी काम आ सकता है, लेकिन वो एल्कोहल बेस्ड होना चाहिए. एक कॉटन पर परफ्यूम स्प्रे करें और फिर धीरे-धीरे नाखूनों पर इसे सर्कुलर मोशन में रगड़ते हुए नेल पॉलिश को हटा दें.

हेयर स्प्रे आएगा आपके काम

बालों को सेट करने के लिए हेयर स्प्रे का यूज करती हैं तो जान लें कि इसमें मौजूद केमिकल्स भी नेल पॉलिश को हटाने में मदद कर सकते हैं. इसमें भी आपको सेम टू सेम प्रोसेस फॉल करना है. कॉटन पर हेयर स्प्रे लगाकर नाखूनों पर रब करें. इसमें आपको थोड़ा सा टाइम लगेगा.

नींबू और सिरका (विनेगर)

नेलपेंट छुड़ाने के लिए घरेलू चीजों की बात करें तो एक चम्मच नींबू का रस लेकर इसमें इतना ही विनेगर मिला लें. इसे मिश्रण को कॉटन बॉल से नेल्स पर रब कर लें. ये प्रोसेस केमिकल फ्री भी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.