Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

जालंधर के सैंट्रल टाऊन में सरेआम गुंडागर्दी, प्रधान के बेटे सहित अन्यों पर केस दर्ज

9

जालंधर: सैंट्रल टाऊन गुरुद्वारा साहिब के सामने 2 युवकों पर हमला करने के बाद हमलावरों ने जाते हुए भाजपा नेता अमरजीत सिंह अमरी के ऑफिस नजदीक फ्रूट कारोबारी और उसके कर्मचारी पर भी हमला किया था। व्यापारी ने उक्त हमलावरों पर सोने की चेनी छीनने और पड़ोसी ट्रांसपोर्टर के आफिस में घुस कर पैसे लूटने के भी आरोप लगाए हैं। इसके बाद थाना 3 की पुलिस ने शम्मी प्रधान के बेटे समेत कई हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में रेड करनी शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में फल व सब्जियों का काम करते अतुल माटा पुत्र जतिंद्र माटा निवासी मोहल्ला गोबिंदगढ़ ने बताया कि रविवार रात 8.55 बजे जब वह अपने कर्मचारी विक्की शर्मा के साथ दुकान पर मौजूद थे कि तभी 2 एक्टिवा और 2 बाइक पर 8 युवकों ने आते ही उस पर हमला कर दिया। विक्की शर्मा पर उक्त हमलावरों ने तेजधार हथियारों से वार किया जबकि उसके सिर पर पिस्टल के बट भी मारे।

आरोप है कि हमलावरों ने अतुल माटा के गले से सोने की चेन उतार ली जबकि पड़ोसी ट्रांसपोर्टर को पकड़कर उसके आफिस में ले जाकर उससे 20 हजार रुपए भी लूट लिए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए जांच शुरू की। जांच में पता लगा कि अज्ञात हमलावरों में मुकेश लुथर उर्फ शम्मी प्रधान का बेटा गौतम लूथर, गौतम गिल भी शामिल थे। थाना 3 के प्रभारी रजिंदर सिंह ने बताया कि गौतम लूथर, गौलम गिल समेत बाकी के 6 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि आरोपी अभी घरों से फरार हैं जिनकी तलाश में अलग-अलग जगहों पर रेड किए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह गुंडागर्दी करना किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं होगी, चाहे वह कोई भी हो।

सैंट्रल टाऊन में हुए विवाद में पीड़ित पक्ष ने राजीनामा थाने भेजा

रविवार करीब साढ़े 8 बजे सैंट्रल टाऊन में सलाद देने आए दोस्तों पर भी उक्त हमलावरों ने तेजधार हथियारों से हमला करके इलाके में दहशत मचाई थी लेकिन सोमवार को सुबह ही पीड़ित पक्ष ने थाना 3 में राजीनामा भेज दिया। पीड़ित पक्ष ने कहा कि वह किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहते हैं। थाना 3 के प्रभारी रजिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि करते कहा कि इस केस में चाहे पीड़ित पक्ष ने राजीनामा कर लिया लेकिन दूसरे केस में उक्त युवकों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.