Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में चमके युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी: श्रीलंका-ए के... काहिरा के बाहरी रिंग रोड पर ईंधन टैंकर पलटने से हुआ भीषण हादसा: आग की चपेट में आने से 31 लोगों की मौ... सुपरस्टार सलमान खान अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर सुर्खियों में: 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस... दुनियाभर में छाए बहुप्रतीक्षित वीडियो गेम 'GTA 6' का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है: पीसी यूजर्स के लिए ... नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के शेयरों में तूफानी तेजी जारी: ₹2,400 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा भाव... 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह बनाए गए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के नए अध्यक्ष संविधान दिवस के मौके पर अखिलेश यादव ने जारी किया 'पीडीए का प्रणपत्र': मंच पर आजम खान और अवधेश प्रसाद... पाकिस्तान की पहली नेटफ्लिक्स ओरिजिनल सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' को लेकर चर्चा तेज: भारत में बैन ... हिंदू धर्म में विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त और नक्षत्रों का विशेष महत्व: दांपत्य जी... दिल्ली में बीजेपी द्वारा आयोजित 'संविधान गौरव दिवस' सेमिनार में शामिल हुए गृह मंत्री अमित शाह: बोले—...

भोपाल में सीएमएचओ कार्यालय की टीम ने किया निजी स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण

42

भोपाल। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल कार्यालय द्वारा निजी अस्पतालों और क्लिनिक्स की जांच निरंतर की जा रही है। जिसमें नियम विरूद्ध संचालित निजी स्वास्थ्य संस्थाओं पर कार्यवाही भी की जा रही है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा अस्पतालों और क्लिनिक्स की जांच की गई। इस दौरान मप्र उपचार्यगृह एवं रूज़ोपचार संबंधी स्थापना अधिनियम के प्रावधानों के तहत सेवाओं का निरीक्षण किया गया।

नवोदय कैंसर अस्पताल की जांच के दौरान बायो मेडिकल वेस्ट कंटेनर खुले पाए गए। बायो मेडिकल वेस्ट, कचरे एवं अन्य अपशिष्ट के नियमानुसार निस्तारण न करने, साफ सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए अस्पताल को नोटिस जारी किया जा रहा है। निरीक्षण दल द्वारा अस्पताल आने वाले मरीजों और परिजनों के बैठने के लिए बेहतर व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए गए।

अचारपुरा मार्ग ईंटखेड़ी में संचालित क्लिनिक में ऐश्वर्या शर्मा नाम की महिला इलाज करते हुए मिलीं। क्लीनिक में संतोषी शर्मा के नाम से इलेक्ट्रो होम्योपैथी का पंजीयन पाया गया। संचालक द्वारा बताया गया कि क्लीनिक का पंजीयन सीएमएचओ कार्यालय में नहीं करवाया गया है । अपंजीकृत क्लीनिक पर अनाधिकृत प्रैक्टिस करते पाए जाने पर इसका संचालन बंद करवाया गया है।

रॉयल मार्केट में संचालित क्यूर इमेजिंग एंड स्कैन सेंटर में क्लीनिक पंजीयन की वैधता समाप्त हो जाने के कारण पंजीयन नवीनीकरण न होने तक केंद्र को बंद रखा जाने के निर्देश दिए गए हैं। नर्सिंग होम एंड क्लिनिक निरीक्षण दल द्वारा वल्लभ नगर में चल रहे विंध्य डेंटल क्लिनिक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सक द्वारा अपनी डिग्री एवं रजिस्ट्रेशन प्रस्तुत नहीं किया जा सका , हालांकि यह क्लीनिक सीएमएचओ कार्यालय में पंजीकृत मिला है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ मनीष शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जिले में अलग अलग स्थानों पर चिकित्सा व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों की डिग्री, चिकित्सा पद्धति, काउंसिल का पंजीयन, मप्र उपचार्यगृह एवं रूज़ोपचार संबंधी स्थापना अधिनियम, जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम, गुमास्ता लाइसेंस की जांच की जा रही है। इन क्लिनिक्स पर विभाग की टीम नजर रख रही है। स्थानीय पुलिस, नगर निगम एवं प्रशासन का सहयोग भी लिया जा रहा है।

और ये भी पढ़े

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.