Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र की सियासत में नए सियासी समीकरणों की सुगबुगाहट, शरद पवार गुट और बीजेपी की मुलाकातों से हड़... लद्दाख के लेह में भूकंप के तेज झटके: रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता, पालघर में भी डोली धरती; जानें क्यो... वाराणसी स्मार्ट सिटी योजना के 10 वर्ष पूरे, 1000 करोड़ रुपये की लागत से बदली धर्मनगरी की सूरत और सीर... नागपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी में जा रहे दोस्तों की कार ट्रक में घुसी, 2 की मौके पर म... देश भर में मॉनसून का तांडव: दिल्ली से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज आपके राज्य में कैस... "हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि...

महाराजा अग्रसेन रेलवे स्टेशन… दिल्ली CM रेखा गुप्ता की मांग- बदल दिया जाए पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम

38

देश की राजधानी दिल्ली में भी अब नाम बदलने का सिलसिला शुरू हो चुका है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की सिफारिश की है. यह दिल्ली का पहला स्टेशन है, सीएम रेखा ने इसका नाम महाराजा अग्रसेन रेलवे स्टेशन रखने का प्रस्ताव रेल मंत्री को भेजा है. उन्होंने अपने पत्र में नाम बदलने को महाराजा अग्रसेन के प्रति श्रद्धांजलि बताया है.

सीएम रेखा गुप्ता ने पत्र में लिखा,’मैं आपसे पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम महाराजा अग्रसेन के सम्मान में बदलने की तरफ ध्यान देने का आग्रह कर रही हूं, जो एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व थे, जिनकी विरासत का भारत के सामाजिक-आर्थिक विकास पर और खासौतर पर दिल्ली में, गहरा प्रभाव पड़ा है.

उन्होंने आगे लिखा स्टेशन का नाम बदलकर महाराजा अग्रसेन रेलवे स्टेशन रखना उनके योगदान के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी और यह दिल्ली के लाखों निवासियों की भावनाओं से गहराई से जुड़ेगा, जो उनका बहुत सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा कि अग्रसेन रेलवे स्टेशन रखना उनके स्थायी योगदान के लिए एक उचित श्रद्धांजलि होगी. महाराजा अग्रसेन सामाजिक न्याय, आर्थिक दूरदर्शिता और सामुदायिक कल्याण के प्रतीक माने जाते हैं. उनके अनुयायी और वंशज आज भी दिल्ली की आर्थिक और सांस्कृतिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

सबसे पुराने रेलवे स्टेशन का बदलेगा नाम?

दिल्ली में वैसे तो कई रेलवे स्टेशन मौजूद हैं, जहां देश के लगभग हर कोने में जाने के लिए आपको ट्रेन मिलती हैं. चांदनी चौक इलाके में बना पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन दिल्ली का सबसे पुराना रेलवे स्टेशन है, जिसको साल 1864 में बनाया गया था. आज भी ये स्टेशन लगभग 100 साल पुरानी इमारत में चल रहा है. इस स्टेशन पर करीब 18 प्लेटफॉर्म्स बने हुए हैं. जहां रोज सैकड़ों ट्रेनें निकलती हैं.

कौन हैं महाराजा अग्रसेन

महाराजा अग्रसेन को सूर्यवंशी क्षत्रिय वंश के महान भारतीय राजा के तौर पर उन्हें याद किया जाता है. वे हरियाण के हिसार जिले में अग्रोहा के राजा थे. महाराजा अग्रसेन को समाजवाद के प्रणेता के तौर पर याद किया जाता है. उनके शासनकाल की एक खास बात थी कि वे नए परिवार को समर्थ बनाने के लिए ‘एक ईंट, एक रुपया’ देने की प्रथा शुरू की थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.