Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

आगरा एयरपोर्ट को बम की धमकी, ताजमहल के पास चली गोली; ताजनगरी को सुलगाने की साजिश!

19

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार की सुबह ताजमहल के पास फायरिंग की घटना से अफरा-तफरी का माहौल हो गया. एक दिन पहले ही आगरा के एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली थी. इस बीच हुई फायरिंग ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. फायरिंग की घटना आगरा के अमरूद टीला पुलिस बैरिकेडिंग पर हुई. इस घटना के बाद से पर्यटकों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया.

चश्मदीद ने बताया कि दो युवक बाइक पर आए. वो ताजमहल की अमरूद टीला स्थित पश्चिमी पार्किंग के पास पहुंचे. बैरियर के नजदीक जाकर उन्होंने फायरिंग की. फायरिंग कर रहे युवकों की बाइक मथुरा नंबर की थी. गोली की आवाज सुनते ही आस-पास के मौजूद पर्यटकों में अफरा-तफरी मच गई. दोनों युवक ताज महल के 500 मीटर के दायरे में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे. ये वो इलाका है जहां किसी भी प्रकार के वाहन की अनुमति नहीं है.

आरोपीयों की तलाश जारी

घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी लड़के मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं. पुलिस की टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में लगी हैं. इसी आधार पर उनकी गिरफ्तारी की तैयारी है. रविवार को आगरा के एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला था. इसके बाद ताजमहल के पास फायरिंग होना चिंता का विषय है.

ईमेल के जरिए मिली धमकी

धमकी भरे ईमेल में लिखा था कि एयरपोर्ट के चारों ओर खतरनाक विस्फोटकों से भरे बैग रखे गए हैं. इसके बाद सुरक्षा अधिकारियों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. इसके अगले दिन ताज महल के पास हुई फायरिग से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. ताजमहल जैसे संवेदनशील स्थल के पास इस तरह कि घटना ने आगरा में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस ने बताया कि हवाई फायरिंग के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. इस नई घटना ने सुरक्षाबलों के लिए चुनौती बढ़ा दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.