Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ... Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक...

4 हत्याएं, लूट, और डकैती… 4 राज्यों में 16 केस, बागपत में कुख्यात संदीप लोहार का एनकाउंटर

25

उत्तर प्रदेश के बागपत में रविवार रात यूपी स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की नोएडा यूनिट और बागपत पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर कुख्यात अपराधी संदीप लोहार को ढेर कर दिया. संदीप हाईवे पर ट्रक ड्राइवरों की हत्या और लूटपाट करने वाले कुख्यात गैंग का सरगना था. वह हरियाणा के रोहतक जिले के भैणी महाराजगंज का रहने वाला था, जिस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था.

संदीप कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में 4 करोड़ रुपये की निकेल प्लेट से लदे ट्रक की लूट के मामले में फरार चल रहा था. एसटीएफ के अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) अमिताभ यश ने बताया कि बागपत के कोतवाली थाना क्षेत्र में मवीकलां के पास जानकारी के आधार पर घेराबंदी की गई थी. रात के समय जब पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गैंग को घेरने की कोशिश की तो संदीप ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में संदीप गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

हत्या, लूट, और डकैती के 16 मामले दर्ज

इसे संदीप पहलवान या संदीप लोहार के नाम से भी जाना जाता था. वह हाईवे पर ट्रक ड्राइवरों को निशाना बनाने वाला कुख्यात अपराधी था. वह अपने गैंग के साथ सुनसान हाईवे पर ट्रक चालकों की हत्या कर कीमती माल समेत ट्रक लूट लेता था. पुलिस के अनुसार, संदीप अब तक चार से ज्यादा ट्रक चालकों की हत्या कर चुका था और उत्तर प्रदेश, हरियाणा, और महाराष्ट्र में उसके खिलाफ हत्या, लूट, और डकैती के 16 से ज्यादा मामले दर्ज थे.

4 करोड़ की निकेल प्लेट से लदे ट्रक की लूट

संदीप 15 मई 2025 को कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में 4 करोड़ रुपये की निकेल प्लेट से लदे ट्रक की लूट के मामले में फरार चल रहा था. इस मामले में कानपुर पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ था. बागपत के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सूरज कुमार राय ने बताया कि संदीप का गैंग हाईवे पर ट्रक ड्राइवरों के लिए खौफ का सबब बन चुका था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.