Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

एक साथ 2 लड़कियों का मिला इनविटेशन, होटल पहुंचते ही शुरू हुआ गंदा खेल, 3 दिन तक रोता रहा लड़का

8

राजस्थान के बाड़मेर से पैसों की लालच में रिश्तों और भरोसे को कुचलने वाली एक घटना सामने आई है. इस घटना के बारे में जिसने भी जाना वो हैरान रह गया. यहां एक युवती के पिता और चचेरे भाई ने उसके नंबर से मैसेज कर उसके एक परिचित युवक को फंसाया. फिर उसे बंधक बनाकर तीन दिन तक यातनाएं दी. उसको मारा-पीटा.

ये घटना बाड़मेर के शिवनगर इलाके की है. पुलिस ने साजिश रचने वाले चाचा-भतीजे की गिरफ्तारी कर ली है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है. दरअसल हुआ कुछ यूं 21 जून की रात को एक 24 साल का युवक अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था. उसी समय उसे एक व्हाट्सएप पर मैसेज आया जोकि उसकी परिचित युवती का था.

रूम पर पहुंचा तो युवक के उडे़ होश

मैसेज में कहा गया था कि हम दोनों बहनें है. साथ ही युवक को मैसेज में शिवनगर स्थित रूम पर बुलाया गया. युवक युवती से पहले से परिचित था, इसलिए उसको कोई शक हीं हुआ. वो युवती द्वारा बताए एड्रेस पर पहुंच गया. इसके बाद जैसे ही वह रूम में गया उसके होश उड़ गए. रूम में न तो कई युवती थी, न बहनें. वहां उसका इंतजार कर रहे थे युवती के पिता, उसका चचेरा भाई और एक अन्य युवक.

आरपियों ने युवक को बंधक बनाकर पीटा

तीनों ने मिलकर युवक को पकड़ लिया. फिर उसके साथ दरिंदगी करनी शुरू की. उसको बंधक बनाया और पीटा. फिर युवक को झूठे रेप के केस में फंसाने की धमकी दी. इतना ही नहीं आरपियों ने युवक के कपड़े उतरावर उसकी न्यूड फोटो और वीडियो बनाए और वायरल करने की धमकी दी. साथ ही आरपियों ने उससे 20 लाख की फिरौती की डिमांड की.

परिवार वालों ने पुलिस को की खबर

युवक ने आरोपियों से गुहार लगाते हुए उसके पास इतने पैसे न होने की बात कही. फिर आरोपियों की ओर से पांच लाख मांगे गए. युवक ने किसी तरह से अपने परिजनों से संपर्क किया. पीड़ित युवक के परिजनों ने कहा कि वो 50 हजार देंगे, लेकिन आरोपी पांच लाख पर अड़े रहे. आखिरकार पीड़ित युवक के परिजनों ने पुलिस को खबर कर दी.

पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर युवक को छुड़ाया

पुलिस ने 24 जून को युवक की लोकेशन ट्रेस करते हुए उसे शिवनगर से छुड़ा लिया, लेकिन आरोपी फारर हो चुके थे. फिर बााड़मेर पुलिस ने टीमें गठित की और आखिरकार चाचा-भतीजा को उनके गांव से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में दोनों ने अपना गुनााह मान लिया. फिलहाल पुलिस को तीसरे आरोपी की तलाश है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.