Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

टीआई को कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा सजा, जानकर हर कोई हैरान

6

सतना: मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने सतना शहर कोतवाली के थाना प्रभारी को अनोखी सजा सुनाते हुए उन्हें एक हजार फलदार पौधे लगाने के निर्देश दिए हैं। एक नाबालिग से दुराचार के मामले में पीड़िता को नोटिस तामील न कराने पर अदालत ने टीआई को एक जुलाई से 31 अगस्त 2025 तक चित्रकूट क्षेत्र में आम, जामुन, महुआ, अमरूद जैसे 1000 फलदार पौधे लगाने का आदेश दिया है।

यह जानकारी सतना सिटी कोतवाली के टीआई रवीन्द्र द्विवेदी ने स्वयं देते हुये बताया कि जस्टिस विवेक अग्रवाल और जस्टिस अवनीन्द्र कुमार सिंह की बेंच ने पिछले दिनों यह फैसला सुनाया है। इसके तहत टीआई को पौधों की एक साल तक देखभाल भी करनी होगी और उनके फोटो व जीपीएस लोकेशन कोर्ट में जमा करने होंगे। अगली सुनवाई 16 सितंबर 2025 को होगी, जिसमें सतना पुलिस अधीक्षक को पौधों की स्थिति की रिपोर्ट पेश करनी होगी।

क्या है पूरा मामला

मामला अक्टूबर 2021से जुड़ा हुआ है।  तब सतना की एक अदालत ने रामअवतार चौधरी को नाबालिग से दुराचार का दोषी ठहराया था। जिला अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा दी। रामअवतार ने इस निर्णय के खिलाफ मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में अपील की। कोर्ट ने 30 सितंबर 2024 को पीड़िता को नोटिस जारी करने का आदेश दिया था। हालांकि, नियमानुसार नोटिस समय पर तामील नहीं हुआ। इस लापरवाही का जिम्मेदार सतना सिटी कोतवाली में पदस्थ थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी थे। कोर्ट ने रावेंद्र द्विवेदी को 1 जुलाई 2025 से 31 अगस्त 2025 तक चित्रकूट क्षेत्र (सतना) में 1000 फलदार पौधे लगाने का आदेश दिया। पौधों में आम, जामुन, महुआ और अमरुद जैसे देशी वृक्ष होंगे। यह प्रतीकात्मक वृक्षारोपण नहीं होगा। टीआई को पौधों की पूरी देखभाल करनी होगी। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सरकारी निधि का उपयोग नहीं होगा। टीआई को यह खर्च अपनी जिम्मेदारी पर उठाना होगा। इसके साथ ही हाईकोर्ट का यह संदेश अपनी ड्यूटी के प्रति सजग रहने का संदेश देता है। साथ ही अधिकारियों को उनके कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की चेतावनी भी देता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.