Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...

‘मुझसे कोई प्यार नहीं करता…’ सांवले रंग का अपमान बर्दाश्त नहीं कर पाई लड़की, फंदे पर लटककर दे दी जान

24

कर्नाटक के मैंगलोर में एक 19 साल की लड़की ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. लड़की बीए सेकंड ईयर की छात्रा थी, जो तालापाडी के किन्या में रहती थी. उसने अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी. बताया जा रहा है कि लड़की मानसिक तनाव से जूझ रही थी, जिसके सिर में हमेशा दर्द रहता था. लड़की के कमरे से एक सुसाड नोट भी मिला, जिसमें आत्महत्या करने की वजह बताई.

मृतका की पहचान 19 वर्षीय श्रेया के रूप में हुई है. उसने मंगलवार, 24 जून को अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की के शव को कब्जे में लिया. पुलिस ने लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच में जुट गई. श्रेया के कमरे से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया.

कमरे की अलमारी पर भी लिखा नोट

पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार को हुई. श्रेया के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि उसे उसके सांवले रंग के लिए अपमानित किया जाता था. मई में उसने एक पेपर पर लिखा था कि कोई उससे प्यार नहीं करता और उसके परिवार वालों को उसकी वजह से परेशानी झेलनी पड़ती है. इसलिए उसे नहीं जीना चाहिए. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक श्रेया ने अपने कमरे की अलमारी पर भी ये लिखा कि, ‘मुझे यह जनरेशन पसंद नहीं है, इसलिए मैंने आत्महत्या करने का फैसला किया.’

फर्स्ट सेमेस्टर में दो सब्जेक्ट में फेल हो थी

मामले की जांच में सामने आया कि श्रेया बीए सेकंड ईयर की छात्रा थी. वह अपने फर्स्ट सेमेस्टर में दो सब्जेक्ट में फेल हो गई थी. परिवार ने पुलिस को बताया कि श्रेया शांत स्वभाव की लड़की थी और दूसरों से बहुत कम मिलती-जुलती थी. वह मैंगलौर के एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ रही थी और बीए कर रही थी. श्रेया के सुसाइड नोट के मुताबिक उसे उसके सांवले रंग की वजह से अपमानित किया जाता था, जिससे वह बहुत आहत हो गई थी. इसी वजह से वह मानसिक तनाव में थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.