Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

CM योगी ने जिस स्कूल में कराया बच्ची का एडमिशन, कितना महंगा है वो, जानें कैसे मिलता है दाखिला

26

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लखनऊ में जनता दरबार लगा था, जिसमें वाची नाम की एक छोटी बच्ची भी अपनी समस्या लेकर पहुंची थी. उसकी समस्या थी कि मुरादाबाद के एक बड़े और महंगे स्कूल में उसको एडमिशन नहीं मिला, जबकि लिस्ट में उसका नाम आया था. सीएम योगी ने उस बच्ची की समस्या सुनी और तुरंत उसके एडमिशन का आदेश दिया. सीएम के आदेश के बाद बच्ची का एडमिशन सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल में फ्री में हो गया. आइए जानते हैं कि ये स्कूल कितना महंगा है, यहां की फीस कितनी है और एडमिशन कैसे मिलता है?

अपने मनपसंद स्कूल में एडमिशन मिलने के बाद वाची ने सीएम योगी को धन्यवाद दिया है. मीडिया से बातचीत में वाची ने खुश होते हुए कहा, ‘मैंने उनसे स्कूल में दाखिला लेने के लिए कहा था. आज मेरा दाखिला हो गया. मैं इसके लिए उन्हें (सीएम योगी आदित्यनाथ) धन्यवाद देना चाहती हूं’.

कैसे मिला एडमिशन?

सीएम योगी के निर्देश के बाद आरटीई के तहत सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल में वाची का एडमिशन हुआ है. वह अगले 8 साल तक बिना कोई फीस दिए फ्री में इस स्कूल में पढ़ सकेगी. इस स्कूल की गिनती मुरादाबाद के सबसे बड़े और महंगे स्कूलों में होती है, जहां की फीस भरना हर किसी के बस की बात नहीं होती.

फीस कितनी और कैसे मिलता है दाखिला?

मुरादाबाद के सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल में नर्सरी की सालाना फीस करीब 2 से ढाई लाख रुपये है. यहां एडमिशन के लिए सबसे पहले एडमिशन फॉर्म भरना होता है और फॉर्म के साथ जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, पिछली कक्षा की मार्कशीट आदि सबमिट करनी होती है. कक्षा 1 और उससे ऊपर के छात्रों के लिए यहां एक एडमिशन टेस्ट या मूल्यांकन होता है और उसी के आधार पर उन्हें एडमिशन दिया जाता है, जबकि नर्सरी और केजी में प्रवेश इंटरैक्टिव सेशन के आधार पर होता है.

एडमिशन टेस्ट या इंटरैक्टिव सेशन के बाद चयनित छात्रों की लिस्ट जारी की जाती है. इसके बाद उन्हें या उनके अभिभावकों को निर्धारित समय सीमा में एडमिशन फीस और अन्य शुल्क जमा करना होता है. फीस ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी मोड में जमा की जा सकती है. यहां नया सेशन आमतौर पर अप्रैल में शुरू होता है, जिसके लिए एडमिशन प्रक्रिया नवंबर से फरवरी के बीच शुरू हो जाती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.