Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...

पंजाब में सुबह-सुबह NIA की रेड, मचा हड़कंप

23

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार सुबह एक बार फिर पंजाब में बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर और टांडा उड़मुड़ में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की। जालंधर की फ्रेंड्स कॉलोनी और उड़मुड़ कस्बे के दो अलग-अलग घरों पर यह रेड की गई, जिससे दोनों इलाकों में हड़कंप मच गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उड़मुड़ के गढ़ी मोहल्ला निवासी एक युवक, जो वर्तमान में विदेश में रह रहा है, उसके घर पर एनआईए की टीम ने दबिश दी। वहीं, कस्बे के ही एक अन्य युवक के घर पर भी एजेंसी ने कार्रवाई की। टीम द्वारा दोनों स्थानों पर गहन पूछताछ और तलाशी अभियान चलाया गया।

हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह रेड किस केस से जुड़ी हुई है। एनआईए की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। छापेमारी को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, एनआईए की टीम तड़के ही पहुंच गई थी और कई घंटों तक कार्रवाई जारी रही। इस अचानक हुई छापेमारी से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग इसकी वजह जानने को लेकर चर्चाओं में जुटे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.