Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की 'रामायण', 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प भारत में हत्या के मामलों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, पिछले 25 वर्षों में घटे पुरुषों के कत्ल लेकिन महिल... हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां शुरू, गंगा नदी को साफ रखने के लिए लगाया जाएगा 'ट्रैश बूम इंटरसेप... बिहार के खगड़िया में अंधविश्वास की खौफनाक हद, झाड़-फूंक के विरोध पर पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी क... दिल्ली एम्स में चल रहा है पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इलाज, डॉक्टरों की टीम रख रही है नजर अमूल और मदर डेयरी के दूध हुए महंगे, 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें— जानें अब कितने चुकाने होंगे दा... भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने की सगाई, गर्लफ्रेंड समरीन कौर को न्यूजीलैंड में किया रोमांटिक प्र...

इंदौर में आज भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

31

इंदौर। बुधवार को दिन में इंदौर शहर के पूर्वी हिस्से पर मेघ मेहरबान रहे। दोपहर दो बजे बाद रीगल, विजयनगर, पलासिया क्षेत्र में करीब डेढ़ घंटे तक वर्षा हुई। रीगल क्षेत्र स्थित मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वेदर स्टेशन पर दोपहर सवा दो से सवा तीन बजे तक एक घंटे में 15 मिमी वर्षा दर्ज हुई। शाम सवा छह से साढ़े आठ बजे पांच मिमी वर्षा हुई। हालांकि दोपहर में एयरपोर्ट क्षेत्र में कम वर्षा हुई। एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर रात 8.30 बजे तक पांच मिमी वर्षा दर्ज हुई।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को इंदौर के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने की आशंका है। इसको लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान शहर में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चल सकती है।

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में उत्तर-पूर्व मप्र पर ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। वही बंगाल की खाड़ी पर भी एक चक्रवात सक्रिय है।

27 जून के बाद बारिश में आएगी कमी

वहीं अरब सागर से एक द्रोणिका उत्तर-पूर्व मप्र की ओर जा रही है। ऐसे में अरब सागर से आ रही नमी के कारण इंदौर में अभी मध्यम से भारी वर्षा की स्थितियां दिखाई दे रही हैं। गुरुवार को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इस वजह से बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी पर रोक लगेगी। ऐसे में 27 जून को शहर में मध्यम बारिश होगी और इसके बाद बारिश में कमी आएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.