Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

क्रिकेट के गॉडफादर के बारे में तो सब जानते हैं लेकिन,सनातन के ये गॉड है क्रिकेट के असली गॉडफादर !

8

वैसे तो क्रिकेट की शुरुआत 16वीं शताब्दी में हुई और उसके गॉडफादर डब्ल्यू.जी. ग्रेस को माना जाता है लेकिन सही मायनो में क्रिकेट के जनक यदुवंशी थे यानी की हिंदू धर्म के भगवान कृष्ण कन्हैया. तब शायद यह खेल क्रिकेट के नाम से नहीं जाना जाता था. इसे शायद तब कंडुका क्रीड़ा कहा जाता था.

शास्त्र और पुराणों में भी भगवान कृष्ण का गेंद और बच्ची (बल्ला) के साथ खेल दिखाया गया है. वह चरवाहों के साथ यह खेल खेला करते थे. अगर इसे क्रिकेट का प्रारंभिक रूप कहा जाए तो गलत नहीं होगा. भगवान कृष्ण गेंद और लकड़ी के बल्ले से यह खेल खेला करते थे.

कालीदह में जा गिरी थी कृष्ण की गेंद

इसका प्रमाण भी मिलता है. भगवान ने शायद सिक्सर ही मारा होगा जब उनकी गेंद कालीदह में जा गिरी होगी. इसके बाद भगवान उसे लेने के लिए कालीदह तालाब में उतर गए और उन्हें कालिया नाग का सामना करना पड़ा. कालिया नाग का मर्दन कर भगवान ने मथुरा वासियों का उद्धार किया.

पौराणिक कथा से मिलते हैं प्रमाण

पौराणिक कथाओं की मानें तो भगवान कृष्ण अपने सखा सुदामा इत्यादि के साथ कई तरह के खेल खेला करते थे, उसमें से एक मुख्य खेल गेंद और बल्ले का भी था जो वह अधिकतर कालीदह के तट पर खेला करते थे. आज के दौर का क्रिकेट शायद उसी का विशुद्ध रूप है, लेकिन यह खेल तब भी था. एक बार भगवान कृष्ण यमुना नदी के गहरे तालाब कालीदह के निकट गेंद बल्ला खेल रहे थे. तभी उनकी गेंद तालाब में गिर गई. सभी मित्रों के लाख समझाने के बावजूद, कि उसे तालाब में कालिया नाम का एक बड़ा नाग रहता है भगवान कृष्ण ने तालाब में गेंद लाने के लिए छलांग लगा दी. यह देखकर उनके मित्र अत्यंत घबरा गए और जाकर यशोदा मां को बुलाने चले गए. यशोदा मां और पूरा गांव तालाब के किनारे एकत्र हो गया. उसके बाद कालिया नाग से युद्ध करके भगवान उसके फन पर बैठकर तालाब से बाहर निकले और अपनी बॉल वापस लेकर आए.

हमारा हिंदू धर्म सभी धर्म में सबसे पुराना धर्म माना गया है. कई चीजों की शुरुआत जो आज आधुनिक रूप में विकसित हैं, जिसका श्रेय किसी और को दिया जाता है लेकिन अगर उसकी जड़ें खोदने की कोशिश करें तो हमें उन सब खेलो की या कार्यों की जड़ें सनातन में ही मिलेंगी क्योंकि सनातन सबसे पुरातन है. जैसे आज योग पूरे विश्व में प्रचलित है लेकिन योग के पहले गुरु भी भगवान शिव ही हैं इस तरह से क्रिकेट के जनक भी भगवान कृष्ण ही हैं जिन्होंने इस खेल की शुरुआत की.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.