मध्य प्रदेश के इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में रोज नए खुलासे हो रहे हैं. राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ उसके बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा और तीनों आरोपी को 13 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजा गया है. इस मामले में अब तक 6 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. मामले में हर दिन एक नई परत खुलती जा रही है. राजा हत्याकांड की जांच शिलांग पुलिस कर रही है. अब पुलिस पूछताछ में एक और अहम जानकारी हाथ लगी.
पुलिस लगातार सोनम रघुवंशी के पड़ोसियों और उसके परिवार से पूछताछ कर रही है. अब पुलिस को पूछताछ में पता चला कि सोनम राजा रघुवंशी से कभी शादी करना ही नहीं चाहती थी. लेकिन उसके पिता ने उसे मजबूर किया और कहा कि अगर वह राजा रघुवंशी से शादी नहीं करेगी तो मैं आत्महत्या कर लूंगा. सोनम के पिता उसकी शादी राजा रघुवंशी से कराने की जिद पर अड़ गए थे.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.